कार के डैशबोर्ड में छिपाई रिश्वत की रकम, ACB ने पटवारी को 20 हजार लेते दबोचा

टोंक में ACB की बड़ी कार्रवाई। जमीन के मामले में 20 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी भंवर सिंह गिरफ्तार। रिश्वत की रकम कार के डैशबोर्ड में छिपाई थी, लेकिन ACB की टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया।

टोंक। जमीन के मामले में राहत दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगना एक पटवारी को भारी पड़ गया। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए जहाजपुर क्षेत्र के पटवारी भंवर सिंह को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। खास बात यह रही कि पटवारी ने रिश्वत की रकम अपने कार के डैशबोर्ड में छिपा दी थी, लेकिन ACB की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरा खेल पकड़ लिया।

पहले छत से धक्का, बच गया तो ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया… पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी खौफनाक मौत

पिता की जमीन के मामले में मांगी थी रिश्वत

मामला जमीन से जुड़े एक विवाद से जुड़ा है। परिवादी ने ACB में शिकायत दी थी कि उसके पिता की जमीन को लेकर न्यायालय के आदेश की पालना करवाने के बदले पटवारी भंवर सिंह उससे 20 हजार रुपए की मांग कर रहा है। आरोप है कि पटवारी काम करने के बजाय उसे लगातार परेशान कर रहा था।

जयपुर में 10 सेकेंड का मौत का तांडव: बेकाबू ट्रॉले ने गुब्बारे बेचने वाले परिवार को रौंदा, पिता समेत 3 मासूमों की मौत

शिकायत मिलने के बाद ACB टोंक ने मामले का सत्यापन कराया और रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ट्रैप की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान पटवारी ने परिवादी को रास्ते में अपनी कार में बैठाया और रिश्वत की रकम ले ली। इसके बाद उसने रुपए कार के डैशबॉक्स में रखवा दिए। इसी दौरान ACB की टीम ने मौके पर दबिश दी और तलाशी में कार के डैशबोर्ड से रिश्वत की रकम बरामद कर ली।

गिरफ्तार पटवारी भंवर सिंह को ACB टीम हिरासत में लेकर देवली पुलिस थाने पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

ACB महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार, शिकायत के आधार पर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अब आरोपी पटवारी से पूछताछ कर रिश्वत मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

5 करोड़ की ‘सोने की रामचरितमानस’ पर मचा था हड़कंप | अब मंदिर के भीतर से ही मिली, तस्वीरें आते ही थम गईं अटकलें

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *