दौसा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिपुरा में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण शिविर का समापन पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ हुआ। उत्कृष्ट विद्यार्थियों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
दौसा। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय, दौसा के तत्वावधान में आयोजित कौशल विकास एवं प्रशिक्षण शिविर का समापन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरिपुरा में पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ हुआ। समारोह में शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, वहीं शिविर के सफल संचालन में सहयोग देने वाले कर्मचारियों तथा स्काउट-गाइड सदस्यों का भी अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य वेदव्यास मीणा ने कहा कि कौशल विकास एवं प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और सर्वांगीण विकास के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता विकसित करते हैं।
प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियाँ विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के संस्कार विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि शिविर में सीखे गए कौशलों का जीवन में सकारात्मक उपयोग करें।
शिविर संयोजक डॉ. संजीव रावत ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न उपयोगी एवं व्यवहारिक कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समारोह में शिविर प्रभारी ब्रजमोहन मीणा, वरिष्ठ स्काउटर श्याम प्रकाश उपाध्याय, माहेन्द्री शर्मा, उषा मीणा, आचुकी मीना, खुशी जांगिड़, गोविंद महावर, राजेंद्र प्रसाद मीणा सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में शिविर प्रभारी ब्रजमोहन मीणा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ शिविर का औपचारिक समापन हुआ।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
SBI में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती: 8 जुलाई तक करें आवेदन, 21.97 लाख तक मिलेगा सालाना पैकेज
