लैण्ड पुलिंग योजना के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, 26 मई की रैली का बिगुल

भरतपुर के नगला सैह में लैण्ड पुलिंग योजना के विरोध में किसान सभा आयोजित हुई। पूर्व सांसद पं. रामकिशन शर्मा और इन्द्रजीत भारद्वाज ने बीडीए पर किसानों को भूमिहीन बनाने का आरोप लगाया।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

भरतपुर 

भरतपुर में बीडीए की लैण्ड पुलिंग योजना के खिलाफ किसानों का गुस्सा अब खुलकर सड़कों पर उतरने लगा है। नगला सैह में आयोजित किसान सभा में पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने बीडीए प्रशासन पर किसानों को ‘भूमिहीन बनाने की साजिश’ रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर किसान अब भी एकजुट नहीं हुए तो आने वाले समय में उनकी खेती और खातेदारी दोनों खतरे में पड़ जाएंगी।

30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’

तेल के दामों ने फिर दिया झटका | 10 दिन में तीसरी मार, अब इतनी बढ़ गई पेट्रोल-डीजल की कीमत

सभा में बड़ी संख्या में जुटे किसानों के बीच पूर्व सांसद पं. रामकिशन शर्मा ने कहा कि शुरुआत में 8-10 गांवों की जमीन लैण्ड पुलिंग योजना के तहत ली जा रही है, लेकिन आगे चलकर शहर के चारों ओर बसे किसानों की कृषि भूमि भी इसी योजना की जद में आ जाएगी। उन्होंने किसानों से 26 मई 2026, मंगलवार को प्रस्तावित किसान रैली में भारी संख्या में पहुंचकर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया।

सभा की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद नगला सैह के किसानों ने पूर्व सांसद पं. रामकिशन शर्मा का स्वागत किया।

गांव के किसान भगवान सिंह ने सभा में आरोप लगाया कि बीडीए स्थानीय किसानों की बची हुई कृषि भूमि को तीसरी बार एलपीएस योजना के तहत जबरन अधिग्रहित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे किसान बेरोजगार होने के साथ-साथ भूमिहीन भी हो जाएंगे।

किसान सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रतिपक्ष नेता इन्द्रजीत भारद्वाज ने भी बीडीए पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बहुफसली कृषि भूमि को विवादित लैण्ड पुलिंग योजना के जरिए अधिग्रहित कर किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि बीडीए नगर निगम कानूनों और मास्टर प्लान 2021 की अनदेखी करते हुए रीजनल पार्क, मंदिर मूर्ति भूमि और वर्षों पुराने किसान भूखंडों तक को एलपीएस में शामिल करने पर आमादा है।

उन्होंने बीडीए को अविश्वसनीय संस्था बताते हुए कहा कि स्कीम नंबर 13 एसपी जेड में जिन किसानों की जमीन पहले ली गई थी, उन्हें आज तक मुआवजे के रूप में भूखंडों के पट्टे नहीं मिले। इतना ही नहीं, जिन किसानों को लीज मुक्त पट्टे दिए जाने थे उनसे अब जबरन लीज वसूली की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीडीए का रवैया हमेशा किसानों के खिलाफ और भूमाफियाओं के पक्ष में रहा है।

सभा में मानसिंह सागर ने भी मौजूदा जनप्रतिनिधियों पर किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया और किसानों से ऐसे प्रतिनिधियों का विरोध करने का आह्वान किया।

सभा के दौरान उपस्थित किसानों ने हाथ खड़े कर अपनी कृषि भूमि को लैण्ड पुलिंग योजना में देने से असहमति जताई और 26 मई की किसान रैली में शामिल होने का सामूहिक आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में बाहर से आए अतिथियों और किसानों का आभार व्यक्त किया गया। सभा का संचालन श्रीराम चंदेला ने किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘तेल का नया बादशाह’ | होर्मुज संकट के बीच भारत का सहारा बना वेनेजुएला, सऊदी-अमेरिका दोनों पीछे छूटे

अब पेंशन के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं | भजनलाल कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को राहत… साथ ही उद्योग, बिजली और गांवों पर भी मेगा प्लान, जानें और क्या हुए फैसले

‘खजाना खुल गया’ | RBI ने सरकार को दिया 2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डिविडेंड, मिडिल ईस्ट संकट के बीच मिली बड़ी आर्थिक ताकत

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।