अटेंडेंस बढ़ाने के नाम पर 20 हजार की ‘डील’ | ACB ने यूनिवर्सिटी के अंदर बिछाया जाल, दो प्रोफेसर रंगे हाथ दबोचे

टोंक के डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय में ACB ने दो प्रोफेसरों को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया, अटेंडेंस बढ़ाने का था मामला।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

टोंक 

पढ़ाई और परीक्षा की राह में रिश्वत का खेल चल रहा था, लेकिन इस बार मामला सीधे एसीबी के जाल में फंस गया। टोंक जिले के निवाई स्थित बनस्थली रोड पर डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रोफेसरों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

‘अब और इंतज़ार नहीं’ | राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा डंडा, सरकार को इस डेट तक दी चुनाव कराने की डेडलाइन

आरोप है कि बी.एड. (2024–26 बैच) के एक छात्र से अनुपस्थिति (अटेंडेंस) सही करने और मुख्य परीक्षा में बैठाने के लिए 23,000 रुपये की मांग की गई थी। बाद में 20,000 रुपये पर ‘सौदा’ तय हुआ।

छात्र की शिकायत के बाद एसीबी ने योजना बनाकर जाल बिछाया। निगरानी में एसीबी टीम ने जैसे ही रकम का लेन-देन हुआ, कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

इस दौरान एसोसिएट प्रोफेसर (विभागाध्यक्ष) डॉ. मीनू गंगल हाल और असिस्टेंट प्रोफेसर रमेश चंद मीणा को उस समय पकड़ा गया जब कथित रूप से पैसे कार्यालय कक्ष में दिए गए। आरोप है कि रकम को हाथों से गिनकर जेब में रखा गया, जिसके बाद टीम ने तुरंत उसे बरामद कर लिया।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ता छात्र की सूचना के आधार पर पूरी कार्रवाई टोंक इकाई द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की गई।

फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की आगे जांच एसीबी की उच्च निगरानी में की जा रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।