आधी रात चली तबादलों की आंधी | राजस्थान में 187 RAS अफसर इधर से उधर, कई जिलों का प्रशासन बदला | यहां देखिए पूरी लिस्ट

राजस्थान सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 187 RAS अधिकारियों के तबादले किए। कई जिलों में ADM, SDM और विभागीय निदेशकों को नई जिम्मेदारियां दी गईं।

जयपुर 

राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में मंगलवार देर रात बड़ा भूचाल देखने को मिला, जब राज्य सरकार ने एक साथ 187 RAS अधिकारियों के तबादले कर प्रशासनिक ढांचे को हिला दिया। देर रात जारी हुई इस सूची में जिलों के एडीएम और एसडीएम से लेकर कई महत्वपूर्ण विभागों के निदेशक स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सुनो ना, मुझे कुछ कहना है…

सरकारी गलियारों में इस तबादला सूची को लेकर पूरे दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। माना जा रहा है कि इस फेरबदल में सत्ताधारी विधायकों की सिफारिशों को भी खास तवज्जो दी गई है। कई ऐसे अफसरों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं जिनकी लंबे समय से तबादले की चर्चा चल रही थी।

इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद कई जिलों में प्रशासनिक समीकरण पूरी तरह बदल जाएंगे। खास तौर पर एडीएम और एसडीएम स्तर पर हुए बदलावों को आगामी प्रशासनिक रणनीति और राजनीतिक संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है।

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार तबादला राजनीति तेज बनी हुई है। इससे पहले हाल ही में 16 RPS अधिकारियों की ट्रांसफर सूची जारी की गई थी, जिसके बाद जयपुर, अजमेर सहित कई जिलों में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिला था। अब RAS अधिकारियों की इस विशाल सूची ने साफ संकेत दे दिया है कि सरकार प्रशासनिक स्तर पर बड़े पुनर्गठन के मूड में है।

सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में कुछ और विभागों में भी बदलाव की संभावना बनी हुई है। ऐसे में कई अफसरों की नजर अब अगली सूची पर टिकी हुई है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

शुभेंदु अधिकारी के इस कदम से भड़क गया बांग्लादेश

NEET पर देशभर में हड़कंप | 22 लाख छात्रों की परीक्षा रद्द, पेपर लीक के तार करोड़ों के खेल से जुड़े, CBI जांच के आदेश

‘मां मर गई… रहम कर लो साहब’ | डेथ क्लेम पास करने के बदले 7.5 लाख मांगने वाला बाबू ACB के जाल में फंसा

आखिर खत्म हुआ इंतजार | RPSC ने जारी की SI भर्ती 2021 री-एग्जाम डेट, नए अभ्यर्थियों की एंट्री बंद

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें