सोमनाथ की गाथा से गूंजा कॉलेज परिसर | छात्राओं ने पोस्टर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगाया स्वाभिमान

भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं को भारतीय इतिहास और संस्कृति से जोड़ने पर जोर दिया गया।

भरतपुर 

भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रगौरव का अनोखा संगम देखने को मिला। महाविद्यालय की सांस्कृतिक व साहित्यिक समिति और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बिहार में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले | DA बढ़ा, अब हर महीने खाते में आएंगे ज्यादा पैसे | कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

राजस्थान कला साहित्य एवं संस्कृति विभाग तथा पुरातत्व विभाग, राजस्थान के निर्देशों के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा ने की। अपने संबोधन में उन्होंने सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में विशेष पहचान रखता है और यह भारतीय आस्था व स्वाभिमान का प्रतीक है।

अकादमिक प्रभारी डॉ. निशा गोयल ने कार्यक्रमों के उद्देश्य बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को देश के इतिहास, धर्म और संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं। वहीं सांस्कृतिक समिति प्रभारी श्रीमती साधना शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अलका गोयल ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाए जाने के इतिहास और इसके महत्व पर विस्तार से जानकारी साझा की। सांस्कृतिक आयोजनों के साथ आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें काजल कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्री दीवान सिंह, डॉ. सरोज, डॉ. दीप्ति अग्रवाल, श्रीमती अंशु गुप्ता, श्री वीरेन्द्र पाल टांक, सुश्री प्रिया शर्मा सहित महाविद्यालय समिति के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में सांस्कृतिक चेतना और ऐतिहासिक गौरव का माहौल देखने को मिला।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

शुभेंदु अधिकारी के इस कदम से भड़क गया बांग्लादेश

NEET पर देशभर में हड़कंप | 22 लाख छात्रों की परीक्षा रद्द, पेपर लीक के तार करोड़ों के खेल से जुड़े, CBI जांच के आदेश

‘मां मर गई… रहम कर लो साहब’ | डेथ क्लेम पास करने के बदले 7.5 लाख मांगने वाला बाबू ACB के जाल में फंसा

आखिर खत्म हुआ इंतजार | RPSC ने जारी की SI भर्ती 2021 री-एग्जाम डेट, नए अभ्यर्थियों की एंट्री बंद

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें