बिहार सरकार ने 9 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए DA 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया। सैलरी और पेंशन में बड़ा इजाफा, साथ ही कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर मुहर।
पटना
बिहार के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बुधवार राहत और खुशखबरी लेकर आया। राज्य सरकार ने केंद्र की तर्ज पर महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का बड़ा फैसला लेते हुए इसे 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी और इसके साथ ही करीब 9 लाख कर्मचारियों-अधिकारियों और पेंशनरों की जेब भारी होना तय हो गया।
शुभेंदु अधिकारी के इस कदम से भड़क गया बांग्लादेश
सबसे अहम बात ये है कि बढ़ा हुआ DA 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। यानी कर्मचारियों को सिर्फ बढ़ी हुई सैलरी ही नहीं, बल्कि एरियर का फायदा भी मिलेगा। सरकार के फैसले के बाद न्यूनतम वेतन पाने वाले कर्मचारियों की मासिक आय में करीब 390 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी, जबकि वरिष्ठ IAS अधिकारियों को हर महीने लगभग 4500 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। इसी फार्मूले से पेंशनरों की पेंशन में भी 250 से 2200 रुपए तक का इजाफा तय माना जा रहा है।
कैबिनेट बैठक सिर्फ DA बढ़ोतरी तक सीमित नहीं रही। सरकार ने प्रशासन, सुरक्षा और विकास से जुड़े कई बड़े फैसलों पर भी एक साथ मुहर लगाई। बिहार में बढ़ते अपराध को देखते हुए पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, वैशाली, मधुबनी और सीवान में ग्रामीण SP के नए पद बनाए गए हैं। इन जिलों को दंगा और अपराध की दृष्टि से संवेदनशील मानते हुए सरकार ने पांच नए पदों का सृजन किया है।
उधर, बिहार में 11 नए आधुनिक सेटेलाइट टाउन बसाने की योजना को भी मंजूरी दे दी गई। पटना के पास “पाटलिपुत्र” और सोनपुर के पास “हरिहरनाथपुर” जैसे नामों वाली टाउनशिप विकसित की जाएंगी। इन इलाकों में जमीन की खरीद-बिक्री पर फिलहाल रोक लगा दी गई है ताकि मास्टर प्लान तैयार होने तक अनियंत्रित निर्माण न हो सके।
आखिर खत्म हुआ इंतजार | RPSC ने जारी की SI भर्ती 2021 री-एग्जाम डेट, नए अभ्यर्थियों की एंट्री बंद
सरकार ने बुजुर्गों को भी बड़ी राहत दी है। अब 80 साल से अधिक उम्र के लोगों को जमीन रजिस्ट्री के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकारी कर्मचारी उनके घर जाकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
इसके अलावा उद्योग, शिक्षा, परिवहन और IT सेक्टर से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है। इलेक्ट्रिक वाहन नीति, नए कॉलेजों की स्थापना और बिहार में AI इकोसिस्टम विकसित करने जैसे फैसलों को सरकार आने वाले समय में रोजगार और निवेश बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम मान रही है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
