टोंक जिले के दत्तवास थाने में तैनात एएसआई गणेश नारायण चौधरी को एसीबी ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मोबाइल लौटाने और मामले में मदद के बदले मांगी थी घूस।
टोंक
राजस्थान पुलिस में रिश्वतखोरी का एक और चेहरा बेनकाब हो गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने टोंक जिले के दत्तवास थाने में तैनात एएसआई गणेश नारायण चौधरी को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता के अनुसार, एक परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके खिलाफ दत्तवास थाने में प्रकरण संख्या 50/26 दर्ज है। मामले में राहत दिलाने और पुलिस द्वारा जब्त मोबाइल वापस लौटाने के बदले एएसआई गणेश नारायण चौधरी 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
पश्चिम बंगाल में भाजपा राज, शुभेंदु अधिकारी को ताज | 9 मई को लेंगे CM पद की शपथ
शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व और उप अधीक्षक सुरेश कुमार स्वामी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही आरोपी एएसआई ने परिवादी से 25 हजार रुपये नकद लिए, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई इतनी सटीक थी कि आरोपी संभल भी नहीं पाया और रिश्वत की रकम समेत गिरफ्तार हो गया।
फिलहाल आरोपी एएसआई से पूछताछ जारी है। एसीबी अब उसके अन्य संभावित ठिकानों और लेनदेन की भी जांच कर सकती है। पूरी कार्रवाई एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता वास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के निर्देशन में की जा रही है।
अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क और संभावित सांठगांठ की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
