रोजगार बढ़ाने की बड़ी कवायद | जयपुर में RCCI-EPFO की हाई-लेवल बैठक, ‘विकसित भारत रोजगार योजना’ पर उद्योग जगत ने रखे सुझाव

जयपुर में RCCI और EPFO की बैठक में विकसित भारत रोजगार योजना पर उद्योग जगत ने अहम सुझाव दिए। रोजगार सृजन और MSME को बढ़ावा देने पर जोर रहा।

जयपुर। राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (RCCI) के चैंबर भवन में मंगलवार को एक अहम संवादात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) मुख्यालय, नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों और जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय के प्रतिनिधियों ने उद्योग जगत के साथ सीधा संवाद किया। बैठक का फोकस प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और जमीनी फीडबैक पर रहा।

बैठक में EPFO के अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त पी. बी. वर्मा और आरपीएफसी-I जयपुर परितोष कुमार मौजूद रहे। वहीं, एमएसएमई, विनिर्माण, व्यापार और सेवा क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने सुझाव रखे।

PF की ताकत और योजना के फायदे पर जोर

RCCI अध्यक्ष डॉ. के.एल. जैन ने कर्मचारी भविष्य निधि (PF) के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह न सिर्फ कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा का आधार है, बल्कि नियोक्ताओं के लिए भी दीर्घकालिक स्थिरता का माध्यम है। उन्होंने ‘विकसित भारत रोजगार योजना’ के तहत मिलने वाले प्रोत्साहनों को विस्तार से समझाया और अधिक से अधिक नियोक्ताओं से इससे जुड़ने की अपील की।

डॉ. जैन ने साफ कहा—यह योजना संगठित क्षेत्र में नए रोजगार सृजन को गति देने का मजबूत जरिया है, जिसमें नए कर्मचारियों के पंजीकरण पर नियोक्ताओं को सीधे वित्तीय लाभ मिलता है।

उद्योग जगत ने रखे जमीनी मुद्दे

बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने बिना लाग-लपेट कई अहम मुद्दे उठाए—

  • योजना को और सरल बनाने की जरूरत
  • जागरूकता बढ़ाने पर जोर
  • लाभों का समयबद्ध वितरण
  • MSME सेक्टर के लिए अलग प्रोत्साहन पैकेज

इसके अलावा, कौशल विकास योजनाओं के साथ बेहतर समन्वय, सेक्टर-स्पेसिफिक प्रावधान और नियोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हेल्पडेस्क बनाने का सुझाव भी सामने आया।

EPFO ने दिया भरोसा—सुझावों पर होगा गंभीर विचार

अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने उद्योग जगत से मिले फीडबैक की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि इन सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा, ताकि योजना को और ज्यादा प्रभावी और उपयोगी बनाया जा सके।

सरकार के प्रयासों को RCCI का समर्थन

RCCI ने रोजगार सृजन और कार्यबल के औपचारिकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों का समर्थन दोहराते हुए EPFO के साथ हर स्तर पर सहयोग का भरोसा जताया।

बड़ी भागीदारी, सामूहिक संकल्प के साथ समापन

सत्र का समापन मानद महासचिव श्री बृज बिहारी शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष डी. एस. भण्डारी, डॉ. आर. एस. जैमिनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अरुण अग्रवाल, उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, मानद महासचिव आर. पी. बटवाडा, आनंद महरवाल, विजय गोयल, मानद सचिव सुधीर भंसाली, यंग वीमेन इंटरप्रेन्योर विंग की चेयरपर्सन श्रीमती चांदनी जग्गा, श्रीमती सोनिका महरवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर योगेश नारायण माथुर, सचिव दिनेश कानूनगो, अतिरिक्त सचिव कन्हैया लाल जांगिड़, संयुक्त सचिव अमित पारीक सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति, युवा उद्यमी और स्टार्टअप प्रतिनिधि मौजूद रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

बचपन में डायबिटीज पर ‘नेशनल एक्शन प्लान’: हर बच्चे की स्क्रीनिंग, फ्री इलाज का वादा | 4T फॉर्मूला से होगी जल्दी पहचान, देशभर में लागू होगा नया सिस्टम

अब टोल पर नहीं लगेगा ब्रेक: देश का पहला ‘बिना बैरियर’ सिस्टम लॉन्च | गाड़ी दौड़ेगी, पैसा अपने आप कटेगा

गाड़ियां अब करेंगी ‘बात’ और सड़क देगी पहले ही खतरे का अलर्ट | V2X टेक्नोलॉजी से बदलने वाला है भारत का ड्राइविंग सिस्टम

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।