25 ओवर में चौकों-छक्कों की बरसात, 2 मैचों में पलटे समीकरण | बैंकर्स और गोपालगढ़ क्लब की धमाकेदार जीत, टूर्नामेंट में बढ़ा रोमांच

भरतपुर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में बैंकर्स क्लब और गोपालगढ़ क्लब की शानदार जीत, रोमांचक मुकाबलों में दिखा जबरदस्त खेल

भरतपुर 

भरतपुर में जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही जिला स्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को मैदान पर जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। दिन के दोनों मैच आखिरी ओवरों तक रोमांच से भरे रहे, जहां बैंकर्स क्लब और गोपालगढ़ क्लब ने शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह पक्की कर ली।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि सुबह खेले गए पहले मुकाबले में बूस्टर्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 5 विकेट खोकर 141 रन बनाए। टीम की ओर से कुश सोलंकी ने शानदार 78 रन बनाए, जबकि देवेश ने 21 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में बैंकर्स क्लब के हिमांशु सिनसिनवार ने 2 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंकर्स क्लब ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए 4 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के हीरो रहे फ़ैज़ ख़ान, जिन्होंने 76 रन की शानदार पारी खेली, जबकि लिवेक चाहर ने 46 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

दोपहर में खेले गए दूसरे मुकाबले में गुरु नगर क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन टीम 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शिवम शिरधना ने 65 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की। जवाब में गोपालगढ़ क्लब ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाते हुए 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर ली। टीम की ओर से अंकित कुमार ने 38 रन की अहम पारी खेली। गेंदबाजी में देवदत्त तिवारी और उत्कर्ष ने 2-2 विकेट लेकर मैच का रुख पलटा, जबकि हेमंत योगी ने गुरु नगर क्लब की ओर से 2 विकेट लिए।

दोनों मुकाबलों में अंपायरिंग आरसीए के मान्यता प्राप्त अंपायर प्रेम सिंह और देवेंद्र सिंह कालू ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी रूपेंद्र मोहन ने निभाई।

सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता का रोमांच कल भी जारी रहेगा। मंगलवार को सुबह पहला मुकाबला पीएमसी क्लब बनाम जवाहर नगर क्लब और दूसरा मैच सनराइज क्लब बनाम रॉयल क्लब के बीच खेला जाएगा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा

अब छुट्टी ‘मांगनी’ नहीं, हक बन गई | 6 महीने में पेड लीव, हर साल कैश और ‘रिजेक्टेड’ छुट्टियां भी नहीं होंगी बेकार

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।