ढाई लाख दिलाने के नाम पर मांगे 35 हजार | समाज कल्याण विभाग के 2 कर्मचारी समेत दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

चूरू (Churu) में एसीबी (ACB) ने अंतरजातीय विवाह योजना (inter caste marriage scheme) की राशि दिलाने के नाम पर 35 हजार की रिश्वत (bribery) लेते समाज कल्याण विभाग के 2 कर्मचारी और एक दलाल को गिरफ्तार किया।

चूरू 

 

चूरू में बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग के दो कार्मिकों और एक निजी दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जिला मुख्यालय पर हुई इस कार्रवाई ने विभाग में हड़कंप मचा दिया।

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि परिवादी ने अंतरजातीय विवाह किया था, जिसके तहत उसे सरकार की ओर से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि दिलाने के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी।

मीठा हुआ फीका! चीनी से दूरी बढ़ा रहा देश | गुड़ की मिठास ने बदल दिया पूरा खेल

आरोप है कि समाज कल्याण विभाग के कार्मिक विजय और कुलदीप ने 35 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इनमें से 20 हजार रुपए पहले ही ले लिए गए थे। बाकी 15 हजार रुपए की डील के लिए निजी दलाल बलबीर को बीच में लगाया गया।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर ट्रैप की योजना बनाई। जैसे ही निजी दलाल बलबीर रिश्वत की शेष 15 हजार रुपए की राशि ले रहा था, एसीबी टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

जांच में सामने आया कि परिवादी को अंतरजातीय विवाह योजना के तहत सरकार की ओर से 10 लाख रुपए की सहायता मिलनी थी। पहली किस्त के रूप में ढाई लाख रुपए स्वीकृत भी हो चुके थे, जबकि दूसरी किस्त जारी करवाने के नाम पर यह रिश्वत मांगी जा रही थी।

जयपुर में गर्मी से बचाने के लिए बदला स्कूल टाइम | अब इतने बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं

एसीबी टीम ने इस मामले में समाज कल्याण विभाग के सहायक प्रोग्रामर विजय खेरीवाल, वरिष्ठ सहायक कुलदीप अलडिया और निजी व्यक्ति बलबीर बिग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की जांच की जा रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

चेन्नई में गरजा बयान, मोदी को ‘आतंकवादी’ कहकर खड़गे फंसे | देशभर में बवाल, BJP बोली—कांग्रेस माफी मांगे

चार मुक्तकों में जिंदगी का आईना

SGB निवेशकों के लिए सुनहरा मौका | RBI ने खोली एग्जिट विंडो, 200% से ज्यादा रिटर्न

100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।