हरित बृज सोसायटी की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक | वृक्षारोपण, जल संरक्षण और पर्यावरण अभियान को मिली नई दिशा

हरित बृज सोसायटी (harit brij society) की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, गौरैया संरक्षण और पर्यावरणीय अभियानों पर अहम निर्णय लिए गए।

भरतपुर 

हरित बृज सोसायटी की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। बैठक का आयोजन डॉ. अशोक गुप्ता के आवास पर किया गया, जिसमें संगठन की आगामी योजनाओं और पर्यावरणीय गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता डॉ. संगीता चतुर्वेदी ने की। उन्होंने अध्यक्ष पद पर चयन के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोसायटी की हर योजना को टीम भावना और पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

पीएम मोदी के दौरे से 24 घंटे पहले धुआं-धुआं हुआ 72,000 करोड़ का प्रोजेक्ट, धधकी पचपदरा रिफाइनरी | उठे बड़े सवाल

वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण पर खास जोर

वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि विभिन्न उपसमितियों ने अपनी आगामी कार्ययोजनाएं प्रस्तुत कीं। तय किया गया कि अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण अभियानों से जोड़ा जाएगा, ताकि हरियाली को जन-आंदोलन का रूप दिया जा सके।

महासचिव सतेंद्र यादव ने भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए घोंसले, परिंडे और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

SGB निवेशकों के लिए सुनहरा मौका | RBI ने खोली एग्जिट विंडो, 200% से ज्यादा रिटर्न

गौरैया संरक्षण से लेकर जल मंदिर तक प्रस्तावों की भरमार

बैठक में एस.सी. पितलिया ने मोक्षधाम क्षेत्र में ‘गौरैया कॉलोनी’ विकसित करने का सुझाव दिया। वहीं शंकर लाल गुप्ता ने मडरपुर रोड के डिवाइडरों पर वृक्षारोपण का प्रस्ताव रखा, जिस पर प्रशासन से अनुमति लेने पर सहमति बनी।

संतोष खंडेलवाल ने मोक्षधाम में चल रहे कार्यों की जानकारी दी, जबकि शीलम सिंह ने घरों में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने का सुझाव देकर रसायनमुक्त जीवनशैली पर जोर दिया।

मीना शर्मा ने किचन वेस्ट से जैविक खाद बनाने की उपयोगिता समझाई, वहीं ज्ञानेश सोनी और महेंद्र सोनी ने घर-घर वृक्षारोपण और व्यक्तिगत स्तर पर पौधारोपण का संकल्प लेने की बात कही।

गिरिराज गर्ग ने रेलवे स्टेशन के सामने “जल मंदिर” स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

प्लास्टिक मुक्त समाज की शपथ

बैठक के अंत में डॉ. अशोक गुप्ता ने सभी सदस्यों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने अपनी लिखित पुस्तक का भी विमोचन किया।

बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने सोसायटी की वर्षभर चलने वाली पर्यावरणीय गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का भरोसा जताया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

SGB निवेशकों के लिए सुनहरा मौका | RBI ने खोली एग्जिट विंडो, 200% से ज्यादा रिटर्न

100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान

DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।