अब पोस्टिंग जहां, वहीं से मिलेगा होम लोन | सरकार ने कर्मचारियों के लिए लॉन्च किया ‘गृह सुगम’ पोर्टल

नेशनल हाउसिंग बैंक (National Housing Bank) ने ‘गृह सुगम पोर्टल’ लॉन्च किया। इससे रक्षा, अर्धसैनिक और सरकारी कर्मचारी अपनी पोस्टिंग लोकेशन से ही ऑनलाइन होम लोन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

नई दिल्ली 

दूर-दराज की पोस्टिंग पर तैनात हजारों सरकारी और रक्षा कर्मियों के लिए घर खरीदने की राह अक्सर लंबी और उलझी हुई रही है। लेकिन अब यह रास्ता काफी आसान होने वाला है। किफायती आवास वित्त को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की शीर्ष संस्था नेशनल हाउसिंग बैंक ने एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘गृह सुगम पोर्टल’ लॉन्च किया है, जो खास तौर पर सरकारी, रक्षा और अर्धसैनिक बलों के कर्मचारियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

इस पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब कर्मचारियों को होम लोन के लिए बैंक-दर-बैंक भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे अपनी मौजूदा पोस्टिंग लोकेशन से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और अलग-अलग वित्तीय संस्थानों के प्रस्तावों की तुलना कर अपने लिए सबसे बेहतर विकल्प चुन पाएंगे।

आग का चलता ताबूत बनी बस | डंपर से भिड़ंत के बाद 14 यात्री जिंदा जले, 23 घायल

बैंक जाने की झंझट खत्म

‘गृह सुगम’ पोर्टल को एक तरह से डिजिटल होम लोन मार्केटप्लेस के रूप में विकसित किया गया है। रक्षा कर्मी, अर्धसैनिक बलों के सदस्य और केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारी अपनी-अपनी प्रशासनिक इकाइयों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की जानकारी सीधे बैंकों और वित्तीय संस्थानों तक पहुंच जाती है, जिससे पूरी प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बन जाती है।

एक ही जगह मिलेंगे कई प्रस्ताव

पोर्टल पर पंजीकरण के बाद कर्मचारी बेहद कम जानकारी देकर होम लोन का अनुरोध दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद अलग-अलग वित्तीय संस्थान अपने-अपने प्रस्ताव पेश करते हैं। आवेदक इन प्रस्तावों की तुलना करके अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार सही विकल्प चुन सकता है।

डिजिटल सुविधा के साथ सुरक्षा भी

इस प्लेटफॉर्म को नेशनल हाउसिंग बैंक और ऋण देने वाली संस्थाओं के साथ सीधे डिजिटल इंटीग्रेशन के जरिए जोड़ा गया है। इसके साथ ही शिकायत निवारण, उपभोक्ता संरक्षण और तुरंत जवाब पाने के लिए ऑनलाइन चैट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

दूर-दराज पोस्टिंग वालों को बड़ा फायदा

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पोर्टल खास तौर पर उन रक्षा और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए राहत लेकर आएगा, जो अक्सर सीमावर्ती या दूरस्थ इलाकों में तैनात रहते हैं। अब उन्हें होम लोन के लिए छुट्टी लेकर शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

सरकार का मानना है कि यह पहल न सिर्फ कर्मचारियों के लिए घर का सपना आसान बनाएगी, बल्कि देश में किफायती और टिकाऊ आवास वित्त को भी नई गति देगी।

पोर्टल को इस लिंक के जरिए एक्सेस किया जा सकता है:
https://gruhsugam.nhbonline.org.in/

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

पहले तपेगा राजस्थान, फिर आएगा अंधड़-बारिश का दौर | कई संभागों में मौसम बदलने का अलर्ट

समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया

ट्रेन टिकट कैंसिल करने में अब जरा सी देर भारी | रेलवे ने बदले नियम, दलालों पर लगाम के लिए 8 घंटे वाला ‘क्लॉक’ लागू

धर्म बदला तो क्या रहेगा SC का हक? | सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दी कानूनी रेखा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।