स्वदेशी की हुंकार से गूंजेगा जयपुर | देशभर के 400 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे, आत्मनिर्भर भारत की दिशा तय होगी

जयपुर (Jaipur) में स्वदेशी जागरण मंच (Swadeshi Jagran Manch) की राष्ट्रीय परिषद बैठक में 400 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे। आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी नीति और रोजगार सृजन पर होगा बड़ा मंथन।

जयपुर 

आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा मंथन अब जयपुर की धरती पर होने जा रहा है। स्वदेशी विचारधारा को नई ऊर्जा देने और देश की आर्थिक दिशा तय करने के लिए देशभर से 400 से अधिक प्रतिनिधि जयपुर पहुंचेंगे। यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन स्वदेशी, लघु उद्योग, कृषि और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर व्यापक रणनीति तैयार करेगा।

स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में राष्ट्रीय परिषद की बैठक का आयोजन सात और आठ मार्च को सेक्टर-7, एयरपोर्ट रोड स्थित वरमाला रिजॉर्ट, जगतपुरा में किया जाएगा। इस बैठक में देशभर से आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ, स्वदेशी आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

‘1 लाख मेरे, 3 लाख SDM के…’ | जयपुर में रिश्वत की डील करते ही निरीक्षक गिरफ्तार, भ्रष्ट सिस्टम का चेहरा उजागर

स्वदेशी अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने पर होगा मंथन

बैठक में आत्मनिर्भर भारत अभियान, स्वदेशी नीति, लघु एवं कुटीर उद्योगों के संरक्षण और संवर्धन, कृषि क्षेत्र की चुनौतियों और रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। इस राष्ट्रीय परिषद के माध्यम से सरकार को आर्थिक नीति से जुड़े ठोस सुझाव भी दिए जाएंगे, ताकि देश की अर्थव्यवस्था को स्वदेशी मॉडल पर मजबूत किया जा सके।

राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की मौजूदगी, समितियों का गठन

बैठक की तैयारियों को लेकर आयोजित पूर्व बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख राजीव कुमार की उपस्थिति में विभिन्न समितियों का गठन किया गया। इस दौरान जयपुर प्रांत के प्रांत सहसंयोजक लोकेंद्र सिंह नरूका को व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि उनके सहयोगी के रूप में दिनेश कुमार शर्मा को सह-व्यवस्था प्रमुख नियुक्त किया गया।आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए स्वागत समिति, आवास एवं भोजन समिति, पंजीयन समिति, मीडिया एवं यातायात समन्वय समिति सहित कई समितियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्वदेशी उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी भी होगी

इस आयोजन के तहत 5 मार्च को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जाएगा, जबकि 6 मार्च को स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत अभियान विषय पर विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में जयपुर और आसपास के स्थानीय उद्यमियों के स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा।

स्वदेशी आंदोलन को मिलेगा नया संबल

यह राष्ट्रीय परिषद बैठक देश की वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों पर मंथन का प्रमुख मंच बनेगी। इसके माध्यम से स्वदेशी आंदोलन को नई ऊर्जा मिलेगी और भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘पापा मत मारो…’ लेकिन दराती नहीं रुकी | पिता ने जिगर के टुकड़े का गला रेता, फिर खुद ने भी कर लिया सुसाइड

क्या 1 मार्च से बंद हो जाएगा आपका WhatsApp? | सरकार के नए SIM नियम से मची हलचल

SEBI का बड़ा फैसला: म्यूचुअल फंड के नियम पूरी तरह बदले | 6 महीने में बदल जाएंगी स्कीम्स, Life Cycle Funds शुरू—निवेशकों को सीधा फायदा

क्रेडिट कार्ड खर्च पर आयकर की कड़ी नजर: 10 लाख से ऊपर बिल की अनिवार्य रिपोर्टिंग | PAN से लिंक होगा हर कार्ड, कंपनी के कार्ड से पर्सनल खर्च पर लगेगा टैक्स

सैलरीड कर्मचारियों की बढ़ी टेंशन | HRA नियमों में ऐसा बदलाव, जो पड़ सकता है भारी

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।