भरतपुर। रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय (RD Girls College) में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन नवमतदाता पंजीकरण कैंप, स्वच्छता अभियान, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का तृतीय दिवस सेवा, संस्कार और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के संदेश के साथ आगे बढ़ा। प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा के निर्देशन में एन.एस.एस. प्रभारी योगेन्द्र सिंह एवं चारों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी—श्रीमती अंशु गुप्ता, निशांत सिंह चौहान और सुश्री प्रीति मौर्य—ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर तथा एन.एस.एस. गीत के साथ दिन की शुरुआत कराई।
तीसरे दिन विशेष रूप से नवमतदाताओं के पंजीकरण के लिए क्लस्टर कैंप का आयोजन किया गया। बी.एल.ओ. श्री सुमित खण्डेलवाल ने 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली छात्राओं से मतदाता पहचान पत्र हेतु फॉर्म नंबर-06 भरवाए। इस दौरान छात्राओं को मतदान के अधिकार और लोकतंत्र में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य वक्ता दीवान सिंह ने “संस्कार बीज हैं, समाज सेवा उसका फल” विषय पर व्याख्यान देते हुए स्वयंसेविकाओं को जरूरतमंदों की सहायता, स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण और ईमानदारी से कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया। उनके वक्तव्य ने छात्राओं को समाज के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत एन.एस.एस. स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया। साथ ही स्वच्छता थीम, एन.एस.एस. थीम, वृक्ष-मानव आकृति, दीपक और हाथ जैसे रोचक विषयों पर रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता में लक्ष्मी ने प्रथम, झिलमिल ने द्वितीय और पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में तेजस्वी कश्यप प्रथम, कोमल द्वितीय और भावना तृतीय स्थान पर रहीं।
एन.एस.एस. प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने कहा कि ऐसी रचनात्मक और सहभागितापूर्ण गतिविधियाँ स्वयंसेविकाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनमें आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य एवं एन.एस.एस. सहायक मनेन्द्र दत्त शर्मा, देवी सहाय मीणा, श्री मनीष पुरी, दीपक, उज्जवल सैन, राहुल राणा, जीवन, जोगेन्द्र सिंह, राहुल, श्रीमती कुमकुम, नारायण पटेल, सुरेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में एन.एस.एस. स्वयंसेविका उपस्थित रहीं।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
सिर्फ ट्रैप काफी नहीं, रिश्वत केस में हाईकोर्ट ने खींची लकीर | जानिए पूरा मामला
रिटायरमेंट फंड पर अब आपकी पकड़ | PFRDA ने NPS के नियम पलट दिए, सब्सक्राइबर फायदे में
2026 में कौन-सा त्योहार कब पड़ेगा, जानिए महीना-दर-महीना पूरा शेड्यूल
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
