बारां
शनिवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बारां (Baran) नगर परिषद में बड़ी कार्रवाई करते हुए आयुक्त मोतीशंकर नागर और सहायक अग्निशमन अधिकारी उवेश शेख को ढाई लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि परिवादी ने कुछ दिन पहले शिकायत दी थी कि व्यापार करने में बाधा न डालने की एवज में दोनों अधिकारियों द्वारा 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत का सत्यापन होने के बाद शनिवार को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई।
जांच के तहत परिवादी ढाई लाख रुपए लेकर सहायक अग्निशमन अधिकारी के कार्यालय पहुंचा। वहीं उवेश शेख ने रिश्वत की रकम ली और उसे अपनी स्कूटी की डिक्की में रखकर रवाना होने लगा। तभी एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
इसके बाद टीम ने नगर परिषद आयुक्त मोतीशंकर नागर को उनके सरकारी आवास से डिटेन किया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, मोतीशंकर नागर को हाल ही में राजस्व अधिकारी से प्रमोट कर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था, लेकिन महज़ दो महीने में ही वे एसीबी के शिकंजे में आ गए। इस कार्रवाई के बाद नगर परिषद में हड़कंप मच गया है।
उप अधीक्षक पुलिस ताराचंद के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में अधिकारियों के मोबाइल, दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। एसीबी की टीम आने वाले दिनों में और खुलासे कर सकती है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
स्वदेशी ‘Mappls’ ने दी Google Maps को चुनौती | मंत्री अश्विनी वैश्णव बोले– ‘Good features… Must Try’
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
