जयपुर
सबसे ज्यादा विवादों में रहे राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा का एक बयान क्या वायरल हुआ कि अचानक से शिक्षा विभाग की रफ्तार ही बढ़ गई। पोस्टिंग- प्रमोशन की अटकी फाइलों ने दौड़ लगा दी। दौड़ भी ऐसी कि शायद देर रात तक या फिर 27 जुलाई को इन फाइलों से जुड़े आदेश जारी हो जाएं। विभाग के अफसर इन फाइलों से धूल झाड़ते रहे। वायरल वीडियो में डोटासरा कह रहे हैं कि मैं दो पांच दिन का मेहमान हूं जो काम कराना हो करा लो। सोमवार को आ जाओ।
डोटासरा के इन संकेतों से कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार फ़ाइनल है और उसमें डोटासरा कम से काम शिक्षा विभाग के तो मंत्री नहीं रहेंगे। डोटासरा का वायरल वीडियो सामने आते ही विभाग के अधिकारी अपनी-अपनी फाइलों को खंगाल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ अधिकारियों को देर रात तक ऑफिस में ही रुकने और काम निपटाने को पाबंद कर दिया गया है। कई फाइलों को शिक्षा मंत्री ने जयपुर मंगा लिया है।
हफ्तों से निर्णय नहीं हो पा रहा था फाइलों पर, पर अब अचानक…
आपको यहां बताते चलें कि विभाग में कई हफ्तों से प्रमोशन और पोस्टिंग के मामले अटके पड़े हैं। पर अब डोटासरा के वायरल बयान के बाद इनकी सूचियां आजकल में ही जारी हो सकती हैं।
बताया गया कि जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत करीब तीन सौ अधिकारियों के आदेश भी अब कभी भी जारी हो सकते हैं। कई जिलों के शिक्षा अधिकारियों को बदला जा सकता है। कुछ शिक्षा अधिकारियों के पदोन्नति के आदेश भी हो गए हैं। इनमें डिप्टी डायरेक्टर का प्रमोशन भी है। डोटासरा खुद इसकी जानकारी भी दे चुके हैं। शिक्षा विभाग में कई टीचर्स का डेपुटेशन के आदेश निकलने की भी सुरसुराहट है।
रिश्तेदारों के अंकों को लेकर आए विवादों में
डोटासरा की पुत्रवधु के भाई-बहन को आरएएस 2018 के साक्षात्कार में 80-80 अंक मिले हैं। इसे लेकर डोटासरा विवादों में है। बोर्ड अध्यक्ष से बातचीत के इस वायरल वीडियो ने अब नई चर्चा छेड़ दी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
