भरतपुर
भरतपुर। नगर निगम में फर्जी और अवैध पट्टों के खेल का पर्दाफाश होते ही हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली शिकायत के बाद निगम प्रशासन ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। नगर आयुक्त ने संबंधित सभी एफआईआर दर्ज कर पुलिस कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
पत्ता खोल गया रिश्वतखोर का खेल | 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया एएसआई
नगर निगम भरतपुर द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, 29 सितंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय को फर्जी/अवैध पट्टों की शिकायत मिली थी। इसके बाद निगम प्रशासन ने प्राथमिक जांच में गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि की। मामला जमीनों के फर्जी पट्टे जारी करने से जुड़ा हुआ है, जिसमें लाखों-करोड़ों का खेल सामने आ सकता है।
निगम ने बताया कि पूर्व में भी 1 नवंबर 2021 से 31 मार्च 2023 तक जारी पट्टों की जांच एसडीएम स्तर पर करवाई गई थी। उसमें भी गड़बड़ियां पाई गईं और अब ताज़ा शिकायत ने पूरे खेल का सच फिर से उजागर कर दिया है।
नगर आयुक्त के निर्देश पर संबंधित थाना नगर गेट भरतपुर को फर्जी/अवैध पट्टों के सभी मामलों में एफआईआर दर्ज करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को फर्जी पट्टे से संबंधित जानकारी हो तो तुरंत अवगत कराएं।
इस कार्रवाई से नगर निगम और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि जांच आगे किन बड़े नामों और अधिकारियों तक पहुंचती है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
पत्ता खोल गया रिश्वतखोर का खेल | 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया एएसआई
राजस्थान में बंपर प्रमोशन धमाका | RPSC ने 11,959 अधिकारियों को एक साथ पदोन्नत किया, इतिहास रचा
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
