भरतपुर: आरडी गर्ल्स कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शुरू | रानी लक्ष्मीबाई केन्द्र की स्थापना, 70 छात्राओं ने दिखाया उत्साह

भरतपुर 

भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार यहां “रानी लक्ष्मीबाई केन्द्र” की स्थापना की गई। इस केन्द्र के तहत 10 दिवसीय आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण की शुरुआत हुई, जिसमें 70 से अधिक छात्राओं ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

उद्घाटन अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण देना सबसे संवेदनशील मांग है। इस तरह के प्रशिक्षण से वे मानसिक और शारीरिक रूप से अधिक सशक्त बनेंगी।

अकादमिक प्रभारी डॉ. करूणा गौर ने कहा कि यह आत्मरक्षा प्रशिक्षण छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और उन्हें अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की भी रक्षा करने में सक्षम बनाएगा। वहीं, महिला अध्ययन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. निशा गोयल ने आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण व अन्य एडवांस कोर्स की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रशिक्षिकाएँ श्रीमती मिथलेश एवं श्रीमती निर्मला मौजूद रहीं। उन्होंने समय पालन, ड्रेस कोड और आत्मरक्षा की महत्ता समझाई। प्रशिक्षिकाओं ने हाथ-पैर, घुटनों और कोहनी से पंच, किक और ब्लॉक जैसी बुनियादी तकनीकें भी छात्राओं को सिखाईं।

इस मौके पर सरोज और विनय खण्डेलवाल समेत अन्य लोगों ने  समिति सदस्यों डॉ. कविता आचार्य, डॉ. सरोज और विनय खंडेलवाल ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

उत्साह से भरा माहौल
लगभग 70 छात्राओं ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया और आत्मरक्षा के गुर सीखने में गहरी रुचि दिखाई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने हाथों-हाथ सीखी तकनीकों को प्रदर्शित कर आत्मविश्वास भी जताया।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

शाम ढले लगा महंगाई का नया झटका | दूध की हर बूंद अब महंगी, जयपुर-दौसा के घरों पर सीधा असर

कोठी बिक गई… और बेटा बिफर गया! भरतपुर राजपरिवार में बवाल, बाप-बेटे आमने-सामने, संपत्ति विवाद हाईकोर्ट की दहलीज पर

भजनलाल कैबिनेट ने एक साथ खोले पिटारे, नई नीतियों से रोजगार, मेडिकल, टूरिज्म में बड़ा उलटफेर | जानें क्या किए फैसले

राजस्थान में वकीलों की जेब अचानक हुई भारी | भजनलाल सरकार ने फीस बढ़ाकर चौंकाया, 1 सितम्बर से लागू | जानिए किसे कितना मिलेगा

गवर्नमेंट कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा | असिस्टेंट प्रोफेसर ने मूक-बधिर का फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर पाई नौकरी, SOG की जांच में खुलासा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें