गवर्नमेंट कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा | असिस्टेंट प्रोफेसर ने मूक-बधिर का फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर पाई नौकरी, SOG की जांच में खुलासा

भरतपुर 

भरतपुर (Bharatpur) के बयाना (Bayana) गवर्नमेंट कॉलेज (Government College) में तैनात इंग्लिश के असिस्टेंट प्रोफेसर सवाई सिंह गुर्जर पर फर्जीवाड़े का संगीन आरोप लगा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने ‘मूक-बधिर’ (Deaf & Mute) का झूठा दिव्यांग सर्टिफिकेट लगाकर सरकारी नौकरी हासिल की।

हालांकि, जयपुर के एसएमएस अस्पताल में हुई जांच में बड़ा खुलासा हुआ—सवाई सिंह सिर्फ ‘बधिर’ (Hearing Impairment) पाए गए। यानी वे बोल सकते हैं, सिर्फ सुनने में दिक्कत है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कॉलेज से लेकर पूरे शिक्षा विभाग तक हड़कंप मच गया है।

ऑनलाइन गेमिंग बिल पास, और अगले ही दिन विधायक सलाखों के पीछे | कांग्रेस MLA ED के शिकंजे में, करोड़ों कैश–सोना–कसीनो कनेक्शन का खुलासा

SOG की जांच में आया सामने

राजस्थान सरकार के आदेश पर SOG दिव्यांग कोटे से नौकरी पाने वाले कर्मचारियों की जांच कर रही है। इसी दौरान सवाई सिंह का नाम 24 फर्जी अभ्यर्थियों की लिस्ट में आया। इस लिस्ट में उन्हें ‘अयोग्य’ घोषित कर दिया गया।

सवाई सिंह पिछले 3 साल से असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं। जांच में सामने आया कि उन्होंने मल्टीपल डिसेबिलिटी (मूक-बधिर) का सर्टिफिकेट जमा कराया था, जबकि हकीकत में उनके पास केवल हियरिंग डिसेबिलिटी है। दोनों कैटेगरी अलग-अलग हैं और इनके लिए आरक्षण व नौकरी की शर्तें भी भिन्न होती हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर का बचाव

आरोपों पर सफाई देते हुए सवाई सिंह ने कहा कि यह उनकी कोई चालबाजी नहीं बल्कि ऑनलाइन सिस्टम की गलती है। उनका दावा है कि करौली मेडिकल बोर्ड ने उन्हें ‘हियरिंग इंपेयरमेंट’ का ऑफलाइन सर्टिफिकेट दिया था, लेकिन ऑनलाइन में ‘Deaf & Mute’ दर्ज हो गया।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गलती का पता तब चला जब जयपुर SMS अस्पताल में उनकी BERA टेस्ट हुई और रिपोर्ट में साफ हो गया कि वे सिर्फ बधिर हैं।

अब क्या होगा आगे?

यह मामला अब कानूनी और प्रशासनिक जांच के दायरे में है। SOG की रिपोर्ट के बाद सरकार सवाई सिंह गुर्जर के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। आरोप साबित होने पर उनकी नौकरी रद्द हो सकती है और कानूनी कार्रवाई भी तय है।

राजस्थान में यह कोई पहला मामला नहीं है। दौसा समेत कई जिलों में पहले भी फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट लगाकर सरकारी नौकरियां हड़पने के मामले पकड़े जा चुके हैं।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

ऑनलाइन गेमिंग बिल पास, और अगले ही दिन विधायक सलाखों के पीछे | कांग्रेस MLA ED के शिकंजे में, करोड़ों कैश–सोना–कसीनो कनेक्शन का खुलासा

बिहार में सड़क पर मौत का तांडव | ट्रक से कुचले गए गंगा स्नान से लौट रहे 8 श्रद्धालु, 7 महिलाएं शामिल

राजस्थान में जज के पिता और भाई की हत्या करने वाला कुख्यात कातिल गाजियाबाद से गिरफ्तार | CBI ने रखा था 5 लाख का इनाम

‘जज को आंख मारो, फेवरबल ऑर्डर पाओ’ | पूर्व जस्टिस काटजू का महिला वकीलों को अजीबोगरीब सुझाव, बवाल मचा तो पोस्ट डिलीट

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस बयान से रेल यात्रियों को मिली बड़ी राहत

हिमाचल विधानसभा में डीए पर संग्राम | नारेबाजी के बीच बीजेपी का वॉकआउट, सीएम सुक्खू ने बताई सरकार की ये लाचारी

घर-रेस्टोरेंट का बचा तेल अब उड़ाएगा हवाई जहाज | इंडियन ऑयल ने पानीपत रिफाइनरी में बनाया सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें