भरतपुर
व्यापारियों के काम की एक खबर आ रही है। सरकार ने अब व्यापारियों को पुराने बकाया sale tex या पुराने tex डिस्प्यूट केसों का समाधान करने के लिए पेनल्टी में छूट का ऑफर दिया है। व्यापारियों से कहा गया है कि वे अपने केसों को लेकर वाणिज्य कर विभाग के दफ्तर पहुंचें और अपनी समस्या का पैनल्टी में छूट के साथ निपटारा करवाएं।
वाणिज्य कर विभाग के आयुक्त S. D मीणा ने सरकार की इस पहल की जानकरी देने के लिए भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल को शुक्रवार 16 जुलाई को अपने ऑफिस में इनवाइट किया। जिला अध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में मिले इस प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री नरेंद्र गोयल, जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल मित्तल, शहर अध्यक्ष भगवानदास बंसल, जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा व अशोक शर्मा शामिल हुए। वार्ता में वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी, कर सलाहकार व अन्य व्यापारी भी मौजूद थे। उन्होंने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों से पुराने बकाया sale tex या पुराने tex डिस्प्यूट आदि पर चर्चा की।
बातचीत का मुख्य विषय पुराने बकाया sale tex या पुराने tex डिस्प्यूट का विभाग द्वारा निपटारा करना था। C.T.O. राजेश शर्मा, अनिल पाराशर, अरविंद जॉनीवॉल ने व्यापारियों के प्रतिनिधियों को बताया कि किन्ही कारणवश जिन फार्मों के पुराने सेल tex बकाया हैं या मिसमेच के केस हैं या इसी तरह के मामले हैं और डिमांड के तहत tex बकाया है, उस पर ब्याज, पेनल्टी इत्यादि लग रही है, ऐसे सभी केसों को सरकार के आदेशानुसार वाणिज्य कर विभाग द्वारा टैक्स व पेनल्टी में छूट करके निपटारा किया जा रहा है।
जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा ने बताया कि ऐसी सभी फर्में जिनके टैक्स को लेकर कोई विवाद हैं या पुराने टैक्स पेंडिंग है तो वह वाणिज्य कर विभाग से संपर्क कर अपने पुराने टैक्स के विवादों को छूट के साथ सुलझा सकते हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर में खाकी पर जानलेवा हमला: बीच-बचाव करने उतरे ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के पेट में घुसा सरिया, हालत गंभीर
- 30 मजदूरों की नौकरी बचाने के बदले मांगी रिश्वत, रेलवे का सीनियर इंजीनियर 45 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
- योगी सरकार ने 14 लाख कर्मचारियों के लिए खोला खजाना, DA में 5% का इजाफा; लेकिन एरियर की रकम पर लागू किया ये नियम
- राजस्थान में नौकरी का बड़ा मौका, 2400 पदों पर आएंगी 3 भर्तियां, जानिए किस भर्ती का विज्ञापन पहले होगा
- 40 टीमों के बीच होगा क्रिकेट का महासंग्राम, मालावास प्रीमियर लीग का आज से आगाज
- दीपावली पर जरूरतमंद परिवारों के घर भी फैलेगा खुशियों का उजियारा, ‘मुस्कान एक पहल’ ने बढ़ाया मदद का हाथ
- गुजरात के राष्ट्रीय एकता शिविर में राजस्थान की इस बेटी ने बढ़ाया मान, पीएम मोदी की रैली में निभाई खास भूमिका
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
- 8.82 लाख का बिल पास कराने का खेल, JE के लिए 50 हजार लेने पेट्रोल पंप पहुंचा दलाल, कार में बैठते ही ACB ने दबोचा
