भरतपुर
कच्चा परकोटा नियमन संघर्ष समिति की ओर से मंगलवार को सहयोग नगर स्थित कृष्णा पैलेस में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह कुन्तल, जाट महासभा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा और समिति के संयोजक जगराम धाकड़ ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर शुभारंभ किया।
भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान | अब सफर के दौरान इस गलती पर लगेगा जुर्माना, यात्रियों पर कसा शिकंजा
नेताओं और गणमान्यजनों की शिरकत
समारोह में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शैलेश कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गिरधारी तिवारी, जिला व्यापार महासंघ अध्यक्ष संजीव गुप्ता, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रूपेन्द्र सिंह जघीना, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. दयाचंद पचौरी, धर्मेन्द्र शर्मा, गंगाराम पाराशर, अतुल मित्तल, पार्षद रेनु गोरावर, शैलेष पाराशर, मुकेश पप्पू, श्यामसुन्दर गौड़, कपिल फौजदार, दीपक मुदगल, अनिल शर्मा, किशनपाल सिंह, इन्दूशेखर शर्मा, श्यामसुन्दर कटारा, पूर्व पार्षद उदय सिंह, घनसुन्दर दारापुरिया, सहायक नगर नियोजक राजेन्द्र सिंह गुर्जर सहित अनेक पार्षद, सामाजिक संगठनों के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।
संघर्ष समिति ने जताया आभार
समारोह में उन सभी संगठनों और व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया जिन्होंने बीते 20–22 वर्षों से चले आ रहे कच्चा परकोटा आंदोलन में किसी न किसी रूप में सहयोग किया था। संघर्ष समिति के इंद्रजीत भारद्वाज, भागमल वर्मा, श्रीराम चन्देला, यदुनाथ दारापुरिया, मिश्रीलाल कैन, राजवीर चौधरी, सतपाल सिंह, सलीम कुरेशी, हकीम खान, अशोक कर्दम, ओमप्रकाश मिश्रा, प्रहलाद गुप्ता, डॉ. मुकेश भारतीय, गोपीकांत शर्मा, मानसिंह सागर, जगदीश खंडेलवाल, बालकिशन कश्यप, भूरा भगत, सरदार बलवीर सिंह, राजेन्द्र शर्मा, राजेश गुप्ता, नरेश शर्मा, रमेश बाल्मीकि, कल्ला कश्यप, बंटी गुर्जर, श्रीकिशन कश्यप, विष्णु, चिरोंजा देवी, निर्मला देवी, इन्द्रा देवी, वीरेश देवी और राधा सहित सभी सदस्यों ने मिलकर आंदोलन के सहयोगियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया।
स्वागत व सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम का संचालन विपुल शर्मा और शैलेन्द्र पाराशर ने किया। प्रारंभ में स्वागत भाषण इंद्रजीत भारद्वाज ने दिया और प्रतिवेदन पठन किया गया। पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत माला, पटुका और स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
विशेष सम्मान
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई का विशेष सम्मान किया गया। उन्हें साफा, माला, दुपट्टा, प्रतीक चिन्ह और आभार पत्र भेंटकर अभिनंदन किया गया। सम्मान पत्र का पठन मंच पर किया गया।
कलाकारों की प्रस्तुति और सहभोज
समारोह के बीच-बीच में कलाकारों ने कृष्ण-राधा स्वरूप में मनोहारी नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने तालियों से सराहा। कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्यों के अलावा कच्चे डंडे पर निवास करने वाले बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत सहभोज का आयोजन किया गया।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान | अब सफर के दौरान इस गलती पर लगेगा जुर्माना, यात्रियों पर कसा शिकंजा
राजस्थान में इन अफसरों की बदली किस्मत | लंबा इंतजार खत्म, अब सीधी एंट्री IAS में
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
