शिमला
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने बस यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए एचआरटीसी (HRTC) की बसों में सफर को न सिर्फ सस्ता किया, बल्कि पूरे सिस्टम को डिजिटल और स्मार्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
हिमाचल कैबिनेट मीटिंग: सेब, स्वास्थ्य और नौकरियों पर एक साथ बड़े फैसले | जानें डिटेल
उपमुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई एचआरटीसी और बस अड्डा प्रबंधन प्राधिकरण की निदेशक मंडल बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। इनमें सबसे अहम रहा – ‘हिम बस प्लस’ योजना, जिसके तहत HRTC की वॉल्वो समेत सभी बसों में सफर करने पर यात्रियों को अब सीधी 5% छूट मिलेगी। साथ ही, बोनस/रिवार्ड सिस्टम के जरिए कुल छूट 20% तक जा सकती है।
टेक्नोलॉजी से लैस हुआ HRTC
HRTC को टेक्नोलॉजिकल फ्रंट पर भी मजबूती दी गई है। चार नए आईटी सॉफ्टवेयर लॉन्च किए गए:
रियायती पास की ऑनलाइन व्यवस्था
RFID आधारित पेपरलेस पास कार्ड
बसों की डिजिटल फिटनेस जांच प्रणाली
GPS ट्रैकिंग (फिलहाल शिमला की 82 बसों में लागू, जल्द पूरे राज्य में)
यात्रियों की सुरक्षा भी प्राथमिकता
बैठक में यह भी तय हुआ कि:
सभी बस अड्डों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे
बस अड्डों की मरम्मत पर ₹7 करोड़ खर्च किए जाएंगे
बिलासपुर के मंडी-भराड़ी में नया अत्याधुनिक बस अड्डा बनेगा
ई-बस, चार्जिंग स्टेशन और ऐप पर विज्ञापन नीति
ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन,
टिकट और मोबाइल ऐप पर विज्ञापन नीति लागू,
और निगम के पेट्रोल पंपों से आम जनता को ईंधन बिक्री की योजना को भी मंजूरी दी गई।
पर्यटन, कर्मचारी और ढाबा नीति
‘हिम एक्सेस’ प्लेटफॉर्म से 9,000 कर्मचारी ऑनलाइन सैलरी व डिटेल देख सकेंगे
शिमला के आसपास टूरिस्ट डे-सर्किट बनाए जाएंगे
HRTC मार्गों पर ढाबा नीति लागू होगी
कर्मचारियों की वर्दी अब ‘ग्रे’ नहीं, ‘खाकी’ होगी
PPP मोड पर ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन भी खुलेंगे
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
हिमाचल कैबिनेट मीटिंग: सेब, स्वास्थ्य और नौकरियों पर एक साथ बड़े फैसले | जानें डिटेल
रिपोर्ट के बदले रिश्वत! | रेलवे इंजीनियर CBI के जाल में फंसा, 15 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
