दौसा
शिक्षक बनाने की डिग्री दिलाने वाला ही निकला घूसखोर! दौसा के एक प्राइवेट बीएड कॉलेज में भ्रष्टाचार की गंध इतनी गहरी हो चुकी थी कि छात्रों को अच्छे नंबरों और उपस्थिति के बदले रिश्वत देनी पड़ रही थी। लेकिन अब एसीबी ने इस शिक्षा माफिया के खेल का पर्दाफाश कर दिया है।
छत ने छीनी मासूमों की सांसें | स्कूल हादसे में 8 बच्चों की मौत, 26 घायल, गांव में मातम
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने ओम शिव महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, दौसा के प्रिंसिपल राकेश कुमार चौबे को शुक्रवार को 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कॉलेज में पढ़ने वाले एक अभ्यर्थी ने एसीबी को 1 जुलाई को शिकायत देकर बताया था कि प्रिंसिपल द्वारा प्रैक्टिकल में अच्छे नंबर दिलवाने और उपस्थिति फुल कराने के नाम पर 6000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।
शिकायत के बाद ACB ने इसकी गंभीरता से जांच और सत्यापन करवाया। इस दौरान पुष्टि हुई कि रिश्वत की डील 6000 से घटाकर 5000 रुपये में फाइनल हुई थी।
इसके बाद एसीबी चौकी दौसा के उप अधीक्षक नवल किशोर के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक रमेश चंद के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही प्रिंसिपल राकेश कुमार चौबे ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच हो रही है कि इस घूसखोरी में कॉलेज के अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल तो नहीं हैं।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों में हो रहे ऐसे अनैतिक लेन-देन पर एसीबी की नजर बनी हुई है, और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- माहेश्वरी समाज की नई जिला कार्यकारिणी का ऐलान, अलवर से धौलपुर तक मिली जिम्मेदारियां | प्रहलाद मंत्री, विकास अर्थमंत्री और संजय को संगठन की कमान
- राखी बंधवाने घर लौट रहे थे, एक्सप्रेसवे पर गूंजा धमाका… फिर बस में मच गई चीख-पुकार | ट्रक में घुसी स्लीपर बस, चालक की मौत और 21 यात्री घायल
- Haryana News: राखी की कोथली दी, 5 दिन बाद उसी ‘मुंहबोली बहन’ को रिश्वत के जाल में फंसवाया! | ₹1 लाख लेते रंगे हाथों पकड़ी गई महिला ग्राम सचिव
- उच्चैन: वोट की ताकत दिखाने सड़क पर उतरीं छात्राएं | मानव श्रृंखला बनाकर लिया मतदान का संकल्प
- 16% पटरियों पर 41% ट्रैफिक का बोझ, रेलवे ने अब पकड़ ली देश की ‘नस’ | ये 7 रूट होंगे चार लाइन, यात्रियों को मिल सकता है बड़ा फायदा
- मर्डर केस में हरियाणा के पूर्व विधायक समेत 7 को उम्रकैद | 15 साल बाद आया फैसला
- मतदान का संदेश, पीएम मोदी से सीधा संवाद | भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने उत्साह के साथ लिया लाइव कार्यक्रम में हिस्सा
- राखी बांधने बहन जाए या भाई दफ्तर? सवाल उठा तो सरकार ने बदल दिया छुट्टी का नियम | हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर हुआ बड़ा फैसला
- जिम से बाहर कदम रखा ही था कि बरसने लगीं गोलियां, हरियाणवी यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या | शामली में सनसनी, CCTV में हत्यारों की तलाश
- पट्टा ऑनलाइन कराने का खेल, पटवारी को ACB ने घूस लेते दबोचा | वन भूमि के पट्टे के लिए मांगी थी रकम
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
