भरतपुर में चंबल प्रोजेक्ट की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा: मिट्टी ढहने से 4 की मौत, 7 घायल

भरतपुर 

राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास इलाके में चंबल प्रोजेक्ट की पाइपलाइन डालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी निकालने के दौरान करीब एक दर्जन मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में 3 महिलाओं समेत कुल 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायलों को RBM अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा रविवार सुबह गहनौली थाना क्षेत्र के जंगी का नगला गांव के पास हुआ। यहां चंबल प्रोजेक्ट की पाइपलाइन डालने का काम चल रहा था। यूपी के फतेहपुर सीकरी से आए मजदूर खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान करीब 10-12 फीट गहरी खुदाई में पीली मिट्टी अचानक ढह गई और वहां काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • अनुकूल पुत्र विजेंद्र सिंह (24 वर्ष), साल जाट का उत्तु सांवरा, फतेहपुर सीकरी
  • विमला पत्नी श्रीपति (45 वर्ष), उत्तु सांवरा, फतेहपुर सीकरी
  • योगेश कुमारी (25 वर्ष), पत्नी अमित कुमार, उत्तु सांवरा, फतेहपुर सीकरी
  • विनोद पत्नी मुंशीलाल (55 वर्ष), उत्तु सांवरा, फतेहपुर सीकरी

मृतकों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। जिला कलक्टर कमर चौधरी भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

यह हादसा उस जगह पर हुआ, जहां चंबल प्रोजेक्ट की पाइपलाइन की खुदाई का काम चल रहा था। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

लाखों कर्मचारियों के करियर पर हाईकोर्ट का तगड़ा फैसला | कहा-कोई कंपनी कर्मचारी को बंधक नहीं बना सकती, पढ़ें ‘ऐतिहासिक फैसला’

गोविंद देवजी मंदिर में अब खाटू श्याम जैसे दर्शन | भीड़ में बैठना-रुकना बंद, अब चलते-चलते होंगे दर्शन

खराब CIBIL रेटिंग वाले बैंक कर्मचारी रहेंगे नौकरी से बाहर | मद्रास हाईकोर्ट ने SBI के नियुक्ति रद्द करने के फैसले को सही ठहराया; कहा – ऐसे लोग नियुक्ति के लायक नहीं

1 जुलाई से रेलवे सफर हो जाएगा महंगा | मेल, एक्सप्रेस और AC ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी, जानें नई दरें और किस पर पड़ेगा सीधा असर

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें