जयपुर
राजस्थान सरकार एक और बड़ी स्वास्थ्य सुविधा की ओर कदम बढ़ा रही है—अब जल्द ही राज्य में एक्स-रे जांच के लिए मरीजों को मुफ्त वाउचर मिल सकते हैं, जिससे वे सरकारी अस्पतालों में सुविधा न होने की स्थिति में निजी सेंटर पर भी मुफ्त जांच करा सकेंगे।
इस योजना की नींव हाल ही में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए गए उस सर्वे से जुड़ी है, जिसमें खुलासा हुआ कि राज्य के 204 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और 8 सैटेलाइट हॉस्पिटल में एक्स-रे जैसी बेसिक सुविधा ही मौजूद नहीं है। वहां न मशीनें हैं, न भवन और न ही तकनीकी स्टाफ। राज्य सरकार पहले ही गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए वाउचर देकर प्राइवेट सेंटर पर जांच की सुविधा दे रही है। अब उसी मॉडल को एक्स-रे जैसी अति आवश्यक जांच के लिए लागू करने की योजना बनाई जा रही है।
वर्तमान में, सरकारी व्यवस्था की कमी के कारण मरीजों को डिलीवरी, सांस, चोट, ट्रॉमा और छोटे ऑपरेशन से पहले निजी लैब में महंगे एक्स-रे कराने पड़ते हैं। लेकिन अगर यह स्कीम लागू होती है, तो ये लोग सरकारी वाउचर के ज़रिए फ्री एक्स-रे करवा सकेंगे।
सरकार का मानना है कि जब प्राइवेट सेंटर एक छोटे कमरे में एक्स-रे सुविधा दे सकते हैं, तो यह काम सरकारी CHC स्तर पर क्यों नहीं हो सकता? हालांकि जब तक संसाधन तैयार नहीं हो जाते, तब तक फ्री वाउचर स्कीम से मरीजों को सीधा लाभ देने की रणनीति बनाई जा रही है। यदि योजना को हरी झंडी मिलती है, तो यह राजस्थान के ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
आइए पुराने जमाने को याद करते हैं…
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
