डबल बेड पर रिश्वत की गड्डी | PWD का XEN 3 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, ACB की बड़ी कार्रवाई

जयपुर 

सरकारी सिस्टम में बैठे भ्रष्ट इंजीनियरों की काली कमाई की एक और परत शुक्रवार सुबह बेनकाब हो गई, जब करौली (Karauli) जिले के हिंडौनसिटी में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) में तैनात एक्सईएन भवानी सिंह मीणा को ACB की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एक्सईएन साहब ने बिल पास कराने के लिए सीधे-सीधे 3 लाख रुपये की मांग की थी। कार्रवाई गंगापुरसिटी (Gangapur City) स्थित उनके सरकारी आवास पर हुई, जहां उन्होंने यह रकम अपने बेडरूम के डबल बेड पर खुद रखवाई।

UPI यूजर्स के लिए गुड न्यूज, सरकार कर रही है ये बड़ी तैयारी | जानें क्या मिलने वाला है आपको फायदा

ACB की टाइट प्लानिंग, मीणा की क्लीन बोल्ड गिरफ्तारी
ACB के करौली चौकी प्रभारी जगदीश भारद्वाज ने बताया कि एक्सईएन मीणा के खिलाफ जयपुर मुख्यालय को रिश्वत की ठोस शिकायत मिली थी। गंगापुरसिटी की एक निर्माण फर्म से 43.19 लाख रुपये के टेंडर बिल में पेच वर्क पास कराने के लिए मीणा ने कमीशन में हिस्सेदारी मांगी।
पहले 10 लाख के बिल में से 8.35 लाख का भुगतान फर्म को दिलाया और फिर बाकी पैसे क्लियर कराने के नाम पर 3 लाख की खुली रिश्वत मांगी गई।

बेटे को साथ लाकर फंसाया, फिर बेडरूम बना रंगे हाथों गिरफ्तारी का मंच
परिवादी ने बेटे के साथ ACB की योजना के मुताबिक मीणा को गंगापुरसिटी स्थित उनके सरकारी क्वार्टर पर बुलाया। जैसे ही 3 लाख रुपये की नकदी डबल बेड पर सौंपी गई, ACB की टीम कमरे में घुस गई और भ्रष्टाचार के इस महारथी को मौके पर ही दबोच लिया।

ACB के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक राजेश सिंह की निगरानी में की गई। करौली इकाई के निरीक्षक जगदीश भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने सटीक टाइमिंग और सूझबूझ से ऑपरेशन को अंजाम दिया।

फिलहाल ACB की टीम एक्सईएन मीणा के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी और दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी है। इस कार्रवाई के बाद PWD विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य अधिकारियों में भी खलबली है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

UPI यूजर्स के लिए गुड न्यूज, सरकार कर रही है ये बड़ी तैयारी | जानें क्या मिलने वाला है आपको फायदा

Judgment: अब सीधे नहीं बन सकते जज, पहले 3 साल पसीना बहाओ फिर मिलेगी न्याय की कुर्सी | सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

स्त्री बदल रही है…

पाकिस्तान पर भारत का एक और प्रहार, चलाया ‘जलास्त्र’ | अब ऐसे रोका जाएगा अफगानिस्तान से मिलने वाला पानी | पाकिस्तान में खलबली

अब ‘भार्गवास्त्र’ बनेगा दुश्मनों के ड्रोन का काल | ओडिशा में भारत ने किया स्वदेशी माइक्रो-मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण, आसमान से बरसाएगा आग और विनाश | ड्रोन युद्ध का ब्रह्मास्त्र, जिससे कांप उठेगा पाकिस्तान

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें