भरतपुर
जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता पीएमसी क्लब ने 7 विकेट से जीत ली। उसने फाइनल मुकाबले में गुरु क्लब पराजित किया। फाइनल मैच का टॉस करने के लिए जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु लोहिया अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।
फैसला लिखने लायक भी नहीं निकले जज साहब! | हाईकोर्ट ने तीन महीने की ट्रेनिंग पर भेजा
जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि गुरु क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए जिसमें सर्वाधिक रन आर्यन बघेल ने 131 और मोहित सिंह ने 38 व आशीष प्रजापत ने 35 रन बनाए। पीएमसी क्लब की तरफ से गेंदबाजी में युगल कुंतल ने 2 विकेट और अंशु डागुर, आशु सोगरवाल और कुणाल फौजदार ने एक-एक विकेट लिया।
बाद में लक्ष्य का पीछा करते हुए पीएमसी क्लब की तरफ से सर्वाधिक 105 रन सचिन कैथ ने नाबाद बनाए और अंशु डागुर ने नाबाद 60 रन व मानवेंद्र सिंह 29 और जय सिंह ने 28 रन बनाए। बाद में यह मैच पीएमसी क्लब ने 7 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच सचिन कैथ को चुना गया। मैच की अंपायरिंग पंकज गोयल और प्रेम सिंह ने की। स्कोरिंग रूपेंद्र मोहन ने की व मैच रेफरी की भूमिका में गौरव फौजदार रहे।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
सचिव ने यह भी बताया कि इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह ग्रीष्मकालीन शिविर के समापन के साथ 4 मई रविवार को शाम 5 बजे सेंट्रल एकेडमी स्कूल कैंपस सेवर मथुरा बायपास रोड पर आयोजित किया जाएगा। उसी दिन विजेता और विजेता खिलाड़ियों को व टीमों को कप और पुरस्कार वितरण किए जाएंगे।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
फैसला लिखने लायक भी नहीं निकले जज साहब! | हाईकोर्ट ने तीन महीने की ट्रेनिंग पर भेजा
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
