डॉ. अंबेडकर सम्मान सभा: दौसा में गरजी आवाजें, उठे सवाल – ‘संविधान निर्माता को क्यों किया गया उपेक्षित?’

दौसा  

डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में होटल रावत पैलेस, आगरा रोड दौसा (Dausa) में आयोजित एक विशेष संगोष्ठी में इतिहास के छुपे पन्नों को उजागर करते हुए वक्ताओं ने बाबा साहब के साथ हुई राजनीतिक उपेक्षाओं पर तीखा प्रहार किया। यह आयोजन एक विचार यात्रा थी, जिसमें इतिहास के उन अनकहे पलों को सामने लाया गया जो बाबा साहब के संघर्ष और आज के राजनीतिक विमर्श के लिए जरूरी हैं।

UPSC CSE 2024 Final Result: शक्ति दुबे बनीं देश की नंबर-1 अफसर, हर्षिता गोयल रहीं दूसरे नंबर पर | टॉप 10 में 5 लड़कियों ने मारी बाजी, यहां देखें पूरी लिस्ट

इस“अंबेडकर सम्मान सभा” में मुख्य वक्ता केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, संविधान की मूल भावना के साथ सबसे ज्यादा छेड़छाड़ कांग्रेस ने की। बाबा साहब को न संविधान सभा में सम्मान मिला, न चुनाव में सहयोग। यहाँ तक कि उनका अंतिम संस्कार भी बाधित किया गया। यह अपमान पूरे दलित समाज का अपमान है।”

सोने की रिकॉर्ड तोड़ उड़ान, पहली बार ₹1 लाख के पार, बाज़ार में हड़कंप | निवेश से लेकर भू-राजनीति तक सब पर भारी पड़ा गोल्ड

मंत्री गुर्जर ने बताया कि डॉ. अंबेडकर को कांग्रेस ने पहले संविधान सभा से बाहर करने की कोशिश की और बाद में ब्रिटिश सरकार से संविधान बनाने के लिए आईवर जेनिक्स जैसे विदेशी नाम सुझाए। उन्होंने कहा कि जब ब्रिटिश अफसरों ने खुद अंबेडकर को सबसे योग्य बताया, तब जाकर उन्हें यह दायित्व सौंपा गया। उनका चुनाव हरवाया गया, संसद से बाहर रखने की साजिशें रची गईं।

बाबा साहब के लिए सम्मान आखिर किसने दिया?
गुर्जर ने मोदी सरकार की पंचतीर्थ योजना का जिक्र करते हुए बताया कि उनके जीवन से जुड़े पांचों स्थलों को भव्य स्मारकों में बदला गया है — महू, दीक्षाभूमि, लंदन की शिक्षा भूमि, दिल्ली की महापरिनिर्वाण भूमि और मुंबई की चैतन्य भूमि।

वक्ताओं की सधी हुई टिप्पणियां
पूर्व सांसद रामचरण बोहरा बोले: “बाबा साहब की 32 डिग्रियां सिर्फ उपलब्धि नहीं, एक प्रेरणा हैं। यह समय बताने का है कि किसने दलितों के लिए वास्तव में काम किया।”

पूर्व मंत्री रामकिशोर मीणा ने चेताया: “एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग अब कांग्रेस के पीछे भागना छोड़ दे। यह समाज जाग रहा है और जान रहा है कि उसका वास्तविक हितैषी कौन है।”
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा ने कहा: “यह आयोजन सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, एक राष्ट्रीय विचार यात्रा है। जो निर्देश आएंगे, हम समाज के लिए वही कार्य करेंगे।” जिला संयोजक हरकेश मटलाना ने बाबा साहब के विचारों पर चलने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन संयोजक भगवान वर्मा ने किया, जबकि सह-संयोजक डॉ. मनीष पहाड़िया ने आभार ज्ञापन किया।

सम्मान सभा में गरिमामयी उपस्थिति
इस कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य अतिथियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया:
पूर्व जिला अध्यक्ष: टीकम सिंह गुर्जर
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष: सुरेश घोसी
डॉ. रतन तिवारी, रवि पालीवाल (महासचिव), महावीर रलावता, बलराम बेरवा, रामेश्वर बेरवा, महावीर डोई (एडवोकेट), पदम सिंह गुर्जर (एडवोकेट), किशोरीलाल बेरवा, आर.के. वर्मा, परमानंद शर्मा (VHP), राजेश शर्मा (शहर अध्यक्ष), कमलेश शर्मा, घमंडी लाल मीणा, विनोद सांवरिया, जसवंत बेनीवाल आदि।

महिला कार्यकर्ता: किरण डोरिया, उर्मिला जोशी, ममता सैनी (बांदीकुई)
सक्रिय सहभागिता: जगमोहन मालिया, हरफूल मीणा, सुरेश बंसीवाल (एडवोकेट), बाबूलाल बैरवा, राजेंद्र रायसवाल, महेंद्र बेरवा (नांगल), प्रहलाद शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

UPSC CSE 2024 Final Result: शक्ति दुबे बनीं देश की नंबर-1 अफसर, हर्षिता गोयल रहीं दूसरे नंबर पर | टॉप 10 में 5 लड़कियों ने मारी बाजी, यहां देखें पूरी लिस्ट

सोने की रिकॉर्ड तोड़ उड़ान, पहली बार ₹1 लाख के पार, बाज़ार में हड़कंप | निवेश से लेकर भू-राजनीति तक सब पर भारी पड़ा गोल्ड

‘तू है क्या चीज… बाहर मिल, देखता हूं कैसे जिंदा घर जाती है’ – अदालत में महिला जज को धमकाकर बोले आरोपी और वकील, कोर्ट में पसरा सन्नाटा

कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: बिना आवेदन सीधे मिलेगा CGHS कार्ड, सरकार ने बदले नियम

मृत बैंक कर्मचारी की पत्नी को नहीं मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति, हाईकोर्ट ने खारिज किया दावा | बताई ये खास वजह और ऐसे मामलों में दिए ये दिशा निर्देश

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें