जयपुर
मां शबरी राजकीय कन्या महाविद्यालय (MAA Shabri Government Girls College) में NSS के सात दिवसीय विशेष शिविर का प्राचार्य ओपी मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर आर. एस. मीणा सहायक निदेशक एच.आर.डी.कॉलेज शिक्षा विभाग ने उद्घाटन सत्र में स्वयं सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए एनएसएस के अंतर्गत शैक्षिक और श्रमिक कार्यों को मनोयोग के साथ करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. रुबेन माथुर सहायक निदेशक एचआरडी कॉलेज शिक्षा विभाग ने शैक्षिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए कहा जिससे आगे लक्ष्य प्राप्ति में सहायता मिले।
इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान कर साफ सफाई का संदेश दिया। एनएसएस अधिकारी श्रीमती रेखा देवी शर्मा ने कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य और स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
साल के पहले दिन RBI का बड़ा फैसला: 3 तरह के बैंक अकाउंट बंद, कहीं आपका भी अकाउंट शामिल तो नहीं?
IAS अफसर की तीन पत्नियां, तीनों के पास शादी के सर्टिफिकेट: 50 करोड़ की संपत्ति का हाई-वोल्टेज ड्रामा
5वीं और 8वीं में फेल होने वाले छात्रों को अब नहीं मिलेगी प्रमोशन की गारंटी, जानें नए नियम
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
