बयाना
समाजवादी विचारक पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने शनिवार को ग्राम पीपरी मिलकपुर में आयोजित सभा में कहा कि जब राजस्थान बना था तब भरतपुर जिला विकास में तीसरे स्थान पर था लेकिन आज सबसे पिछड़े जिलों में सुमार है जहां रोजगार और पेयजल तथा सिंचाई के पानी तक का इंतजाम नहीं हैं।
पंडित रामकिशन ने कहा कि लगभग सभी सरकारों में भरतपुर जिले से मंत्री रहे हैं। दो-दो मुख्यमंत्री और अधिकांश विधायक और सांसद सत्ताधारी दलों के रहे हैं लेकिन उसके बाद भी जिले में पानी और रोजगार का संकट है। पुराने कारखाने भी बंद हो गये तथा एनसीआर और टीटी जैड़ की वजह से जिले को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लेकिन सत्ता में रहने वाले राजनेताओं ने ना तो पहले और ना आज इस पर आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि धर्म और जातियों के आधार पर जो लोग चुनाव जीतते हैं वे विकास के मामलों में ज्यादा रुचि नहीं लेते और ना ही वे जनता का भला कर सकते हैं।
किसान नेता और पूर्व जिला पार्षद इन्दल सिंह जाट ने कहा कि राज्य सरकार को इआरसीपी – पीकेसी के हुए समझौते को बजाय छुपाने के सार्वजनिक करना चाहिये। उन्होंने कहा कि जब इआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर दिया गया तो उसके लिये डबल इंजन सरकारों द्वारा बजट आवंटित क्यों नहीं किया गया और अभी तक कार्य भी शुरू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिये पानी केवल 50% जलनिर्भरता पर ही मिल सकता है। 75% पर तो केवलपीने के लिये ही पेयजल मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस योजना को जानबूझ कर 6 वर्ष लेट किया। अगर समय पर राष्ट्रीय परियोजना घोषित हो जाती तो प्रथम चरण पूरा हो चुका होता। उन्होंने कहा कि भरतपुर और डीग सहित बाणगंगा नदी, गम्भीर और रुपारेल नदियों में प्रथम चरण में ही पानी मिलना चाहिये क्योंकि यहां पानी का व्यापक संकट है। खेती खतरे में है और किसान परेशान है।
सभा में रामबाबू धाकड़, पूर्व जिला पार्षद युवा किसान नेता सतीश मीणा पीपरी, अनिरुद् धाकड़ लहचोरा कला, सरपंच राजेन्द्र धाकड़, अतर सिंह पीपरी पूर्व सरपंच, पंडित ललित मोहन, वीरेंद्र मीणा, मनोहरी धाकड़, रमेश सेवला, बनय सिंह, छोटेलाल, रमेश चन्द्रा, हन्डाली मीणा, शेर सिंह, देवी सिंह ने पानी के आन्दोलन को अपना पूर्ण समर्थन और सहयोग देने का वायदा किया। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार को पानी की समस्या का समाधान करना चाहिये। मीटिंग की अध्यक्षता ठाकुर भगवत सिंह ने की जबकि संचालन मनोज पंडित ने किया।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
महाराष्ट्र में NDA की सुनामी, उ
CBSE Date Sheet 2025: 10वीं-12वीं एग्जाम की डेट शीट जारी | यहां देखें पूरा टाइम टेबल
शिक्षा विभाग में 11911 कार्मिक प्रमोट | यहां जानें किन पदों पर कितने कर्मचारियों की हुई पदोन्नति
दिल्ली-NCR बना ‘गैस चैंबर’, बढ़ते प्रदूषण के बाद GRAP-4 लागू | जानें किन-किन चीजों पर लगा प्रतिबंध
BSNL ने लॉन्च की भारत की पहली Satellite-to-Device सर्विस, जानिए कैसे करेगी काम
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
