तरनतारन
हाई अलर्ट पर चल रहे पंजाब में बेखौफ बदमाश HDFC बैंक से स्टाफ को गैन प्वाइंट पर रखकर 50 लाख रुपए लूट ले गए। जंडियाला रोड स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में दो लुटेरे मात्र डेढ़ मिनट में लूट की वारदात को अंजाम दे कर फरार हो गए। इनमें एक लुटेरे ने पुलिस कांस्टेबल की वर्दी वाली शर्ट पहन रखी थी, जबकि दूसरे ने खाकी पगड़ी। पुलिस ने बैंक व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है।
वारदात की जानकारी मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क बताया कि लूटी गई रकम करीब 50 लाख रुपए है। वारदात के समय बैंक के अंदर सिर्फ स्टाफ ही मौजूद था। विर्क ने बताया कि दो युवक बैंक के अंदर दाखिल हुए। दोनों ने अपने मुंह ढंके हुए थे और हाथों में हथियार ले रखे थे। उनमें से एक लुटेरे ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। बैंक के सीसीटीवी की फुटेज में देखने के बाद यह वर्दी कॉन्स्टेबल या हेड कॉन्स्टेबल रैंक के मुलाजिम की लग रही है।
एसएसपी के अनुसार, स्टाफ ने बताया है कि बैंक के अंदर घुसते ही दोनों लुटेरों ने स्टाफ को गन प्वाइंट पर ले लिया। कैश काउंटर की दराज में रखी रकम निकालने के बाद लुटेरों ने बैंक स्टाफ को गोली मारने की धमकी देकर स्ट्रॉन्ग रूम खुलवाया और वहां रखा कैश लेकर फरार हो गए।
पुलिस बैंक कर्मचारियों से लुटेरों के हुलिये, पहनावे और बोलचाल के तौर-तरीकों की जानकारी ले रही है ताकि पता चल सके कि यह किसी लोकल गैंग का काम है या इस वारदात में कोई बाहरी भी शामिल रहा? हालांकि दोनों ही लुटेरों ने अपने मुंह ढंक रखे थे, इसलिए बैंक के कर्मचारी हुलिये के बारे में कुछ खास नहीं बता पा रहे।
पहले बैंक के आसपास रेकी की
बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों लुटेरे जंडियाला रोड रेलवे फाटक के पास तंग गली में दाखिल हुए। मौके पर पुलिस ने बैंक के भीतर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लुटेरे ने पहले बैंक के आसपास रेकी की थी। सीसीटीवी फुटेज में बैंक के अंदर कुछ लोग और भी मौजूद दिख रहे थे। उनकी भी जांच की जा रही है।
निहत्था तैनात था गार्ड
बैंक में सुरक्षा के तौर पर एक गार्ड तैनात था, परंतु उसके पास कोई हथियार नहीं था। बताया गया कि बैंक मैनेजर के पास एक रिवाल्वर था, लेकिन वारदात के वक्त उसके पास नहीं था। बदमाशों ने जिस तरह से लूट की वारदात को अंजाम दिया है, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि बदमाशों को बैंक के अंदर के हालात का पता था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रुदावल में बाइक से आया, कट्टा निकाला और चला दी गोली, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला
- घर की इन 5 आम चीजों में छिपा है ‘धीमा जहर’, कहीं आपके परिवार की सेहत पर तो नहीं मंडरा रहा खतरा?
- नदबई के कॉलेज में विद्यार्थियों को क्यों किया गया आगाह? नशे के शारीरिक ही नहीं, मानसिक नुकसान भी बताए
- भरतपुर में युवा मतदाताओं को जोड़ने की मुहिम, रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने उठाया यह कदम
- 18-19 साल की छात्राओं के लिए खास रहा उच्चैन का यह कैंप, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने उमड़ीं युवतियां
- खाकी पर कलंक: एसीबी का ताबड़तोड़ एक्शन, मावा फैक्ट्री सीज करने की धमकी देने वाले DST के दो कांस्टेबल 2 लाख की घूस लेते दबोचे
- भरतपुर के बी नारायण गेट पर खत्म हुई जयपुर हत्याकांड के आरोपी की फरारी, कभी दिल्ली तो कभी आगरा की बस में काट रहा था वक्त
- ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! अब रंग से तय होगी आपकी पहचान, सरकार के इस नए फरमान से मच गई हलचल
- भजनलाल सरकार ने 21 IAS अफसरों को सौंपी बड़ी कमान, आखिर किस मिशन पर लगाया?
- कार चलाते वक्त एक गलती पड़ सकती है भारी; सरकार ला रही है ऐसे सेफ्टी फीचर्स, जानें कब से बदलेंगे कारों के नियम
