नागौर
राजस्थान के नागौर जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। इस हादसे में मध्यप्रदेश के 12 लोगों की मौत हो गई है, 6 की हालत गंभीर है। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख जताया है।
हादसे में मरने वालों में 6 महिलाएं और 2 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई हादसे के बाद 2 महिलाओं और 1 पुरुष को बीकानेर रैफर किया गया था, जिनकी रास्ते में ही मौत हो गई। एक पुरुष की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।
हादसा श्रीबालाजी के पास मंगलवार सुबह भीषण नोखा बाइपास पर हुआ। एक तूफान जीप और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हुई। इससे बारह लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। सभी मृतक MP के उज्जैन जिले के घटिया पुलिस स्टेशन के गांव सज्जन खेड़ा व दौलतपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जीप ओवरलोड थी
बताया जा रहा है कि 12 सीटर जीप (तूफान) में 18 लोग सवार थे। उज्जैन के घटिया थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि गांव से 40 लोग 3 गाड़ियों में सवार होकर रविवार शाम को गए थे। करणी माता के दर्शन के बाद दो गाड़ियां दर्शन के लिए रामदेवरा चली गईं, जबकि तूफान जीप के लोग बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। इस बीच नागौर से नोखा की तरफ जा रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी।
अस्पतालों में मचा कोहराम
इस घटना के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल और नोखा के बागड़ी अस्पताल में कोहराम मच गया। घायलों के कराहने की आवाज से पूरा अस्पताल गूंज उठा। घटना के तुरंत बाद घायलों को सबसे पहले नोखा लाया गया, जहां तीन ने दम तोड़ दिया। जो शेष बचे, उन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां सात घायल बीकानेर के लिए रवाना किए गए थे, लेकिन एक की रास्ते में मौत हो गई। घायल अपना नाम बताने की स्थिति में भी नहीं है।
नोखा अस्पताल में सज्जन पत्नी गोपाल निवासी उज्जैन, गोपाल गहलोत पुत्र नागुराम गहलोत निवासी उज्जैन और संतोष पत्नी पूराराम बलाई निवासी सज्जनखेड़ा की मौत हो गई। घायलों में दस साल का सुमित, बारह साल का साहिल और एक युवती राधा शामिल है। घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी सिटी स्केन व अन्य जांच हो रही है। कुछ के सिर पर और कुछ के पैरों में चोट आई है।
पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा जीप में आ घुसा। ट्रेलर के शीशे टूट गए और केबिन में बैठे चालक एवं खलासी भी चोटिल हो गए। हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि राजस्थान के नागौर में हुआ भीषण सड़क हादसा बेहद दर्दनाक है। मैं इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि नागौर के श्रीबालाजी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एमपी लौट रहे 12 दर्शनार्थियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल दें व दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
- 8.82 लाख का बिल पास कराने का खेल, JE के लिए 50 हजार लेने पेट्रोल पंप पहुंचा दलाल, कार में बैठते ही ACB ने दबोचा
- थाने से 100 कदम दूर… फिल्मी स्टाइल में बैंक पर डाका, 20 मिनट में 4 करोड़ का सोना और कैश समेटकर फरार हुए बदमाश | मैनेजर-कर्मचारियों के हाथ बांधे
- भरतपुर में आधी रात को धधक उठी बेकरी; बंद दुकान के अंदर आग ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
- खेत में काम कर रहा था परिवार, तभी मौत बनकर पलटी कार, एक ही झटके में उजड़ गई तीन पीढ़ियां, पिता-पुत्र और पोते की दर्दनाक मौत
- SMS अस्पताल में दीपावली के पोस्टर पर छिड़ा धार्मिक संग्राम! डॉक्टरों के बीच छिड़ी बहस, उठे सवाल- आखिर हिंदू त्योहारों को ही क्यों बनाया जाता है निशाना?
- MPUAT की खेल स्पर्धाओं में CTAE का दबदबा, चार खेलों में जमाया पहला स्थान; RCA भी नहीं रहा पीछे
- दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला
- पीएफ की कार्रवाई से बचाने के नाम पर मांगे 2 लाख, एक लाख लेते ही एसीबी के हत्थे चढ़ा EPFO अधिकारी
