जयपुर
राजस्थान के 6 जिलों में हुए जिला परिषद चुनाव के सभी नतीजे शनिवार देर शाम को घोषित कर दिए गए। इन घोषित नतीजों के अनुसार 6 में से 4 जिला परिषदों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। जबकि भाजपा को एकमात्र सिरोही जिला परिषद में बहुमत मिला है।
नतीजों के अनुसार जयपुर, जोधपुर, सवाई माधोपुर और दौसा में कांग्रेस का जिला प्रमुख बनेगा। वहीं भरतपुर जिला परिषद में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर आई है, लेकिन यहां किस पार्टी का जिला प्रमुख बनेगा, इसकी चाबी निर्दलीय और बसपा के हाथ में है।
राज्य निर्वाचन आयोग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक 6 जिलों की 200 सीटों के रिजल्ट घोषित हो गए हैं। इसमें भाजपा ने कुल 90, कांग्रेस ने 99, बसपा ने 3 और निर्दलीय ने 8 सीट पर जीत दर्ज की है।
कांग्रेस ने जयपुर, जोधपुर, सवाई माधोपुर, दौसा में बहुमत हासिल किया है और अब जिला प्रमुख भी बनाएगी। इसी तरह भाजपा ने सिरोही में अपना जिला प्रमुख बनाने में कामयाब रहेगी। भरतपुर में किस पार्टी का जिला प्रमुख होगा यह निर्दलीय और बसपा के जीते हुए उम्मीदवारों पर निर्भर करेगा। वैसे यहां भाजपा ने 37 में से 17 सीट जीती हैं, जबकि कांग्रेस के 14, निर्दलीय 4 और 2 बसपा के उम्मीदवार जीते हैं।
जयपुर और जोधपुर जिला परिषद कांग्रेस ने भाजपा से छीनीं
साल 2015 में जयपुर और जोधपुर में भाजपा का बोर्ड था और जिला प्रमुख भी भाजपा के ही थी। इस बार इन दोनों जिलों में भाजपा को हार गई है। 2015 में जोधपुर में भाजपा ने 28, कांग्रेस ने 9 सीट जीती थी, जबकि इस बार भाजपा ने 16, कांग्रेस ने 21 सीट जीती हैं। जयपुर में साल 2015 में भाजपा ने 27, कांग्रेस ने 22 और 2 अन्य उम्मीदवार जीते थे, लेकिन इस बार बीजेपी ने 24 और कांग्रेस ने 27 सीट जीती हैं।
सवाई माधोपुर, दौसा में कांग्रेस की सत्ता बरकरार, लेकिन सीटों का नुकसान
सवाई माधोपुर, दौसा में कांग्रेस की सत्ता बरकरार रही है, लेकिन उसे सीटों का नुकसान हुआ है। सवाई माधोपुर की 25 सीटों में से कांग्रेस ने 16, भाजपा ने 8 और एक पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है। 2015 में सवाई माधोपुर जिला परिषद में कांग्रेस का बोर्ड था, तब कांग्रेस ने यहां से 18 सीट जीती थी, जबकि भाजपा ने 7 पर जीत दर्ज की थी।
इसी तरह दौसा में 29 सीटों में से 17 पर कांग्रेस, 8 पर बीजेपी, 3 पर निर्दलीय और एक पर बसपा के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने पिछले चुनावों में यहां 24 सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार यहां 7 सीटों का नुकसान लगा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में रोटरी के नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान, सेवा प्रकल्पों को विस्तार देने का संकल्प
- बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: 5% तक हो सकती है सालाना वेतनवृद्धि | सातवें राज्य वेतन आयोग का दायरा तय, केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर वेतन से लेकर पेंशन-भत्तों तक हो सकता है बदलाव
- एग्रीविजन-2026 में कृषि के भविष्य पर मंथन, युवाओं को उद्यमिता का मंत्र| उदयपुर सम्मेलन में 624 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
- रुदावल में हनुमान मंदिर तक सड़क चौड़ी करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र | श्रद्धालु परेशान
- भरतपुर में 16 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, माहेश्वरी मंडल समिति का आयोजन
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
- शोध के सवालों से निकली नई राहें, 20 शोधार्थियों ने रखी प्रगति की तस्वीर | राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
- पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला
