जयपुर
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रदेश में 13 हजार पदों के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं में करीब 50 लाख अभ्यार्थी बैठेंगे।
कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सितंबर 2021 से फरवरी 2022 तक राजस्थान में 9 प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन होगा। इनमें सात परीक्षाएं इसी साल दिसंबर तक जबकि दो परीक्षाएं अगले साल फरवरी में आयोजित की जाएंगी।
परीक्षाओं का कैलेंडर जारी होने के बाद बेरोजगार युवाओं ने राहत की सकंस ली है। पिछले लंबे समय से परीक्षाओं का शेड्यूल जारी नहीं होने से उनके सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
ये रहेगा परीक्षा का कार्यक्रम
12 सितंबर – कृषि अभियंता सिविल डिग्री संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2020
18 सितंबर – कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती 2021
23-24 अक्टूबर – पटवार सीधी भर्ती परीक्षा 2019
29-30 और 31 – अक्टूबर शीघ्र लिपिक सीधी भर्ती परीक्षा 2018 (फेज 2)
दिसंबर 2021 – संगणक भर्ती परीक्षा 2021
दिसंबर 2021 – सहायक अग्निशमन अधिकारी एवं फायरमैन सीधी भर्ती परीक्षा 2021
दिसंबर 2021 – ग्राम सेवक/ ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा (प्रारंभिक)
फरवरी 2022 – कृषि अभियंता (कृषि अभियांत्रिकी) सीधी भर्ती परीक्षा 2021
फरवरी 2022 – ग्राम सेवक/ ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2021 (मुख्य)
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- वेतन कटौती और 12 घंटे ड्यूटी के विरोध में हड़ताल पर गए राजस्थान के 108-104 एम्बुलेंसकर्मी
- दौसा को मिला रोटरी में बड़ा सम्मान,रो. नवल खंडेलवाल बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी
- ठिठुरती शाम…
- 2434 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर, PNB के लोन डूबे, SREI समूह की दो कंपनियां कटघरे में
- सात दिन; संस्कार और सेवा की साधना, RD Girls College में NSS शिविर का सांस्कृतिक-खेल उत्सव के साथ समापन
- भ्रष्टाचार पर ये कैसा जीरो टॉलरेंस! ACB के 600 से ज्यादा केस फाइलों में कैद, विभागों ने रोक रखी अभियोजन की चाबी
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
