IBPS Recruitment 2021
बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एवं सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कुल 5858 क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा आवेदन की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू कर दी गई है।
आवेदन 27 अक्टूबर, 2021 तक किए जा सकते हैं।
आपको बता दें कि IBPS ने 12 जुलाई को क्लर्क के पदों पर वैकेंसी निकाली थी। जिसके बाद अगस्त के महीने में इसे क्लोज कर दिया गया था। अब आवेदन से वंचित उम्मीदावरों को IBPS अप्लाई करने का एक और मौका दे रहा है। IBPS की अधिसूचना के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने अब तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया था, वे अक्टूबर तक आवेदन कर पाएंगे।
योग्यता
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन।
आयु सीमा
1 सितंबर, 2021 को कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष।
शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए समान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपए भुगतान करना होगा। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 175 रुपए निर्धारित कियागया है।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार अप्लीकेशन पोर्टल, ibpsonline.ibps.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल पर उम्मीदवारों को सबसे पहले न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करके उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क 2021 ऑनलाइन अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे।
चयन प्रकिया
उम्मीदवारों को इन पदों के चयन प्रकिया के लिए लिखित परीक्षा देनी होगी। ये परीक्षा दो चरणों में प्रिलिमरी और मेन परीक्षा के तौर आयोजित कराई जाएगी। इस दौरान उम्मीदवारों से अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, रिजनिंग और एप्ट्टीयूड से जुड़े प्रशन पूछे जाएंगे। उम्मीदवार भर्ती प्रकिया, वेतनमान और अन्य जानकारियों के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
