कम्प्यूटर शिक्षक भर्ती का सिलेबस जारी, दस हजार पदों पर होगी स्थाई भर्ती

जयपुर 

राजस्थान में लम्बे समय से कम्प्यूटर शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों बेरोजगार युवाओं के बड़ी खुश खबरी है कम्प्यूटर शिक्षक के दस हजार से ज्यादा पदों की भर्ती का रास्ता अब पूरी तरह से साफ़ हो गया है। कम्प्यूटर अनुदेशक की स्थायी भर्ती करने के आदेश जारी करने के दूसरे दिन ही सोमवार को सरकार ने कम्प्यूटर शिक्षक भर्ती का सिलेबस भी जारी कर दिया हालांकि परीक्षा की तारीख का अब तक ऐलान नहीं हुआ है।

सोमवार को ही कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को नोडल एजेंसी नियुक्त कर दिया गयाशिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (Education Minister Govind Singh Dotasara) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है डोटासरा ने ट्वीट किया कि प्रदेश के युवाओं से किए गए वादे के अनुसार कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती को जल्द पूरा करने के लिए सभी विभागीय प्रक्रियाओं को जल्द पूरा किया जा रहा है

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 9,862 और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 295 पदों पर यह भर्ती होगी पहले सरकार ने संविदा पर कंप्यूटर अनुदेशकों की भर्ती करने का फैसला किया था बेरोजगार युवाओं के विरोध के बाद नियमित भर्ती करने का फैसला लिया गया है

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?