जयपुर
CBSE की परीक्षाएं रद्द और स्थगित करने फैसले के कुछ घंटे बाद राजस्थान सरकार ने भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने की घोषणा कर दी। वहीं राज्य सरकार ने 8वीं, 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों को सीधे अगली कक्षाओं में प्रमोट करने का फैसला किया है। बोर्ड परीक्षाएं अब कब होंगी, यह फैसला बाद में होगा। राजस्थान में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मई से शुरू होने वाली थीं। वहीं, 8वीं बोर्ड पैटर्न परीक्षा भी 5 मई से शुरू हो रही थी।
आपको बता दें कि शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का प्रस्ताव 14 अप्रेल को सुबह ही मुख्यमंत्री को भेजा था। और उधर केंद्र सरकार CBSE की परीक्षाएं रद्द और स्थगित करने की घोषणा कर रही थी। केंद्र की इस घोषणा के बाद शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने 2 बजे मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा – CBSE ने भी बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आगे खिसकाने में ही फायदा है। इसके तीन घंटे बाद ही मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला कर दिया।विशेषज्ञों ने भी स्कूल बंद करने और परीक्षाएं टालने का सुझाव दिया था। विशेषज्ञों के सुझावों के बाद ही शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाएं टालने के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है।
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा था कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते अब स्कूलों को भी बंद किया जाए। आगे अगर हालात सामान्य होंगे तो फिर देखा जाएगा। सरकार अब जल्द ही सभी स्कूलों को बंद करने पर फैसला कर सकती है, शहरों में 9वीं तक के स्कूल पहले से बंद हैं।
ये भी पढ़ें
- अब हफ्ते में छह दिन चलेगा न्याय | जैसलमेर में फुल कोर्ट मीटिंग से निकला बड़ा फैसला, हाईकोर्ट के दरवाज़े अब दो शनिवार भी खुलेंगे
- ना चूल्हा, ना अकेलापन | गुजरात का वह गांव जहां पूरा जीवन एक ही रसोई के इर्द-गिर्द धड़कता है
- 40 मिनट तक पुतिन की चौखट पर ठिठके शहबाज | मीटिंग में जबरन घुसे, दुनिया ने देखी पाक पीएम की बेइज्जती
- वैर अभिभाषक संघ में जोरदार मुकाबला | अध्यक्ष पद पर विकास शर्मा 13 मतों से विजयी
- विकसित भारत की राह पर भव्य मंथन | भरतपुर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का दमदार आगाज़
