नदबई (भरतपुर)
धौलपुर स्थित श्रीश्याम बाबा बगीची से सीकर जिले के श्री खाटूश्याम धाम तक लगातार दूसरी बार दन्डौती देने निकले सन्त कलियुगी महाराज का जयपुर नेशनल हाइवे-21 स्थित नदबई उपखण्ड के गांव हन्तरा पर श्याम बाबा के प्रेमी एवं सन्त समाज ने स्वागत किया और उनके साथ चले रहे श्रीश्याम रथ में विराजमान श्री खाटूश्याम बाबा एवं अखण्ड ज्योति की पूजा-अर्चना कर विश्वशान्ति व परिवार कल्याण,हिन्दु धर्म प्रचार व श्याम बाबा का गुणगान आदि का संकल्प लिया।
सन्त कलियुगी महाराज दूसरी बार भी धौलपुर से खाटूश्याम धाम तक करीब 361 किमी तक दन्डौती देंगे। साल 2021 में ही ये सन्त 361 किमी की दन्डौती दे चुके हैं। ये प्रतिदिन 3 से 4 किमी की दूरी दन्डौती के माध्यम से तय करते है। जुलाई 2021 से आज तक करीब 149 किमी का सफर तय कर चुके हैं। ये सफर तय करने में 78 दिन लगे,इन्हें अभी शेष यात्रा का करीब 212 किमी का सफर तय करना है।
कलियुगी महाराज ने दन्डौती धौलपुर स्थित श्रीश्याम बाबा बगीची से प्रारम्भ की जो धौलपुर से सेपऊ,रूपवास, बंसी,सैदपुरा, पिचूना, उच्चैन, पिंगोरा, बछामदी,मई,नगला मई,डहरा मोड होकर हन्तरा पहुंचे। गांव हन्तरा से 8 अक्टूम्बर को शेष दन्डौती देने को रवाना होंगे। गांव हन्तरा पर सन्त कलियुगी महाराज एवं सन्त केदारनाथ महाराज आदि का ग्रामीणों ने सम्मान किया और श्रीश्याम बाबा रथ की पूजा-अर्चना की।
हन्तरा पर हुआ सन्त मिलन
सन्त कलियुगी महाराज के अलावा रूपवास से भी दूसरी बार सन्त केदारनाथ कटारा एवं गांव दौरादा के श्याम बाबा पहली बार खाटूश्याम धाम की दन्डौती देने निकले जिनका नदबई के गांव हन्तरा पर एक साथ मिलन हुआ। दन्डौती दे रहे तीनों सन्त एक-दूसरे के गले मिले और ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ये दृश्य भक्तिमय हो गया।
हन्तरा में भजन संध्या आज
श्रीश्याम सखा भक्त मण्डल शाखा दक्षिण भरतपुर तथा क्षेत्र के 71 गांवों के श्याम प्रेमियों के सहयोग से गांव हन्तरा में निर्माणाधीन चौधरी शिक्षण संस्थान परिसर में एक रात श्रीश्याम बाबा के नाम के तहत 7 अक्टूम्बर की रात 8 बजे भजन संध्या कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के प्रचारक विजयपालसिंह एवं सोहनसिंह जीवद ने बताया कि भजन संध्या के बाद प्रसादी वितरण किया जाएगा। भजन संध्या में आगरा की भजन गायिका जूली अग्रवाल, मथुरा के राया निवासी गायक मनीष शर्मा, रूदावल के पंकज कटारा, नदबई के सत्यवीर बृजवासी, जीवद के सोहनसिंह सहित स्थानीय गायक-गायिकाएं प्रस्तुति देंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर के इस युवा बल्लेबाज ने मारी बड़ी बाजी, BCCI की अंडर-16 टीम में चयन; एक और खिलाड़ी को मिला मौका
- भरतपुर व्यापार महासंघ का बड़ा फैसला: किन्नर समाज के साथ हुई बैठक, स्वेच्छा से दी जाएगी दीपावली की बधाई; बेस्ट सजावट पर मिलेगा इनाम
- कोटा में 137 NCC कैडेट्स ने दिखाई एकजुटता की ताकत, रैली से लेकर रंगोली और प्रश्नोत्तरी में लिया हिस्सा
- सरदार पटेल के योगदान से छात्राओं को कराया रूबरू, राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
- सरदार पटेल की जयंती पर रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प
- सरपंच चुनाव में 319 वोटों की धांधली पर भड़की हिंसा, समर्थकों के पथराव से DSP-ASI समेत 4 पुलिसकर्मी लहूलुहान
- भारत के बैंकों में आने वाला है तगड़ा भूचाल, सरकार ने उठाया ऐसा कदम, रातों-रात बदल जाएगी आपके पैसे रखने की व्यवस्था?
- हिमाचल में HPAS अधिकारियों की नई तैनाती से प्रशासन में हलचल, किसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी तो किसी को पोस्टिंग का इंतजार
- Himachal News: नेपाली मजदूरों को घास कटवाने ले जा रहे थे मां-बेटे, रास्ते में काल बनकर आई कार; 5 की मौत
- संदलपोशी के साथ हुआ 43वें उर्स का समापन, दरगाह पर उमड़ा जायरीनों का सैलाब; अमन-चैन की मांगी दुआ
