दौसा
दौसा जिले में नकाबपोश बदमाश एक कैनरा बैंक की ATM को उखाड़ ले गए। एटीएम में उस समय करीब 2 लाख रुपए कैश था। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नाकाबंदी कराई लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया।
ATM को उखाड़ कर ले जाने की यह वारदात दौसा जिले के बांदीकुई कस्बे की है। बुधवार आधी रात के बाद हुई इस वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर उन्हें धुंधला कर दिया। इसके बाद बदमाश एटीएम मशीन को उखाड़ कर ले गए। बदमाशों ने एटीएम मशीन लगे परिसर में भी काफी तोड़फोड़ की।वारदात का पता उस समय लगा जब रेलवे स्टेशन के लिए जा रहे एक युवक ने एटीएम नहीं देखा। उस युवक ने ही पुलिस को सूचना दी।
एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि कार सवार 5-6 नकाबपोश बदमाश बसवा रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम पहुंचे। जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
सूचना पर डिप्टी एसपी संजय चंपावत व थाना प्रभारी राजेंद्र मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, GPF पर कितना ब्याज मिलेगा? सरकार ने जारी किया आदेश
- भरतपुर में ₹4.25 करोड़ के पार्क का ये हाल! कुंड में जलकुंभी, लाइटें बंद और ट्रैक अधूरा
- योगीराज का मास्टरस्ट्रोक: माफिया अतीक के ‘कसारी-मसारी’ गढ़ का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘श्रीकृष्ण पुरी’
- पंच, ब्लॉक और किक से जवाब देंगी बेटियां, उच्चैन कन्या कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण शुरू
- सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी पर भड़के CJI: ‘न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश न करें, आचरण पर देना होगा स्पष्टीकरण’
- राजस्थान में 21 सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारियों को स्थायी नियुक्ति, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश | यहां देखें पूरी लिस्ट
- खौफनाक वारदात: सरपंची के जुनून में अंधा हुआ पिता, चुनाव लड़ने से रोकने पर बेटे और बहू को बोलेरो से कुचला
- UP News: स्कूल में हेडमास्टर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं तो ध्यान दें, वेतन को लेकर आया नया आदेश | 5 साल का अनुभव जरूरी
- रॉक क्लाइम्बिंग से रिवर क्रॉसिंग तक… एमपीयूएटी की छात्राओं ने साहसिक शिविर में दिखाया दम
