देहरादून
उत्तराखंड में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। देहरादून-ऋषिकेष हाईवे पर रानीपोखरी इलाके में एक पुल गिर गया। इसकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि कई गाड़ियां भी पुल में धंस गई हैं और घबराए हुए लोग बचने की कोशिश कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पुल एक साल पहले ही बनाया गया था, जो कि पहली ही बारिश में टूट गया।
पुल टूटने से देहरादून से ऋषिकेश का मेन रोड के जरिए संपर्क टूट गया है। गाड़ियों को देहरादून से नेपाली फार्म होकर ऋषिकेश भेजा जा रहा है। यहां देहरादून और ऋषिकेष को जोड़ने वाला पुल अचानक टूट गया है।
जानकारी के अनुसार पुल गिरने के साथ ही दो लोडर समेत करीब एक दर्जन गाड़ियां नदी में गिर गई। एक घायल को अभी इलाज के लिए अस्पताल भेज गया है। पुल गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचे।
नेपाली फार्म की ओर डायवर्ट किया गया ट्रैफिक
हादसे के बाद अब देहरादून से ऋषिकेश के मुख्य मार्ग का संपर्क कट गया है। गाड़ियों को देहरादून से नेपाली फार्म की ओर डायवर्ट करके ऋषिकेश भेजा जा रहा है। इस बीच घटनास्थल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रानी पोखरी पुल बीचों बीच टूटकर गिरता दिख रहा है। पुल टूटने के दौरान उससे गुजर रहे वाहन भी नदी में जा गिरे। गनीमत ये रही कि पुल तेजी से नहीं टूटा और हादसा के वक्त नदी का बहाव तेज नहीं था। वरना काफी नुकसान हो सकता था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
