भरतपुर (Bharatpur) जिले के भुसावर (Bhusawar) कस्बे में रामनवमी पर कोठी वाले हनुमानजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दर्जनभर आकर्षक झांकियों और बैंड-बाजों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया।
भुसावर (विष्णु कुमार )
ऐतिहासिक कस्बा भुसावर गुरुवार को भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया। रामनवमी के पावन अवसर पर उपखंड क्षेत्र के विभिन्न राम और हनुमान मंदिरों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।
कस्बे के हिंडौन मार्ग स्थित आस्था के केंद्र कोठी वाले हनुमानजी मंदिर परिसर में रामनवमी महोत्सव का विशेष आयोजन भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मंदिर के पुजारी रोहित शर्मा और डव्वू जती ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी राम जन्मोत्सव को महोत्सव के रूप में भव्यता के साथ मनाया गया।
आग का चलता ताबूत बनी बस | डंपर से भिड़ंत के बाद 14 यात्री जिंदा जले, 23 घायल
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 9 बजे विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां देकर हुई। इस दौरान जय शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं से आहुतियां डलवाईं। इसके बाद दोपहर 12 बजे “भये प्रकट कृपाला दीनदयाला” चौपाई के साथ भगवान श्री रामचंद्र के जन्मोत्सव का उत्सव मनाया गया।
शाम के समय रामनवमी के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों की धुन के साथ करीब एक दर्जन आकर्षक सजीव झांकियों से सजी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को वीरेन्द्र कुमार शर्मा (पुलिस उपाधीक्षक) और मनीष कुमार शर्मा (तहसीलदार) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ स्वागत किया।
पहले तपेगा राजस्थान, फिर आएगा अंधड़-बारिश का दौर | कई संभागों में मौसम बदलने का अलर्ट
कस्बे और उपखंड क्षेत्र के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम के दर्शन कर परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी गई। कार्यक्रम का समापन महाआरती और प्रसादी वितरण के साथ किया गया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया
धर्म बदला तो क्या रहेगा SC का हक? | सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दी कानूनी रेखा
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
