Bharatpur: रोटी की तलाश में निकलीं, मौत ने रास्ता रोक लिया | मजदूरी पर जा रही महिलाओं से भरी ट्रॉली पलटी, 2 की मौत, 11 घायल

भरतपुर के वैर क्षेत्र में मजदूरी के लिए जा रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 11 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी है।

(वैर) भरतपुर। सुबह का वक्त था। घर की चौखट से निकलीं महिलाएं रोज़ की तरह मजदूरी करने जा रही थीं। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर वे रोज़ी-रोटी कमाने निकली हैं, वही कुछ ही मिनटों बाद मौत का मंजर बन जाएगी। वैर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा। दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि 11 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

वकीलों के बैंक खाते यूं ही फ्रीज नहीं कर सकती पुलिस! | इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- मुवक्किल की फीस ‘अपराध की कमाई’ नहीं

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रॉली में करीब 15 महिलाएं सवार थीं, जो मजदूरी करने जा रही थीं। रायपुर गांव के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई। ट्रॉली के नीचे महिलाएं दब गईं। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और बिना किसी इंतजार के राहत कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने ट्रॉली के नीचे फंसी महिलाओं को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने धोरी (35) पत्नी मान सिंह गुर्जर, निवासी रायपुर (वैर) और मछला (38) पत्नी दिनेश जाटव, निवासी बयाना गेट (वैर) को मृत घोषित कर दिया। बाकी 11 घायल महिलाओं का इलाज अस्पताल में जारी है।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र की कई महिलाएं रोज़ की तरह ट्रॉली में बैठकर मजदूरी करने निकली थीं। रायपुर गांव के पास अचानक ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य संभाल लिया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। वहीं ट्रैक्टर चालक की भूमिका और दुर्घटना के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब टोल प्लाजा पर नहीं लगेगा ब्रेक! | राजस्थान में एक और हाईवे पर शुरू हुई ‘बिना रुके टोल’ व्यवस्था

एक झटके में 100 इंस्पेक्टर इधर से उधर | राजस्थान पुलिस में तबादलों की बड़ी लिस्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

अब FCRA और OCI दोनों होंगे पूरी तरह डिजिटल | अमित शाह ने लॉन्च किए दो बड़े पोर्टल, कागजी झंझट खत्म, रियल टाइम निगरानी शुरू

अब पढ़ाई नहीं होगी बेकार | बीच में छूटी शिक्षा भी आएगी काम, सरकार ने बताया कैसे बदल रहा है छात्रों का पूरा रिकॉर्ड सिस्टम

अब छोटे क्लीनिक भी होंगे ‘स्मार्ट’ | ₹299 महीने में मिलेगा डिजिटल हॉस्पिटल सिस्टम, पर्ची से बिलिंग तक सब कुछ ऑनलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *