टोक्यो
टोक्यो ओलंपिक में भारत ने इतिहास रच दिया है। ओलंपिक हॉकी में भारत का चार दशक का सूखा खत्म अब खत्म हो गया है। ओलम्पिक में 41 साल बाद भारत ने हॉकी में कोई मेडल जीत लिया है। भारत ने यह मेडल सेमिफाइनल में जर्मनी को 5-4 से हरा कर जीता। भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिला है।
सिमरनजीत सिंह ने दो गोल दागे। टीम इंडिया की इस मुकाबले में खराब शुरुआत भले रही हो लेकिन फिर उसने लगातार गोल दागकर वापसी की। लेकिन इसके बाद जर्मनी ने दो और गोल कर भारत पर दबाव बना दिया। लेकिन टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए महज 2 मिनट में मैच को 5-4 की बढ़त पर ला दिया। जर्मनी ने मैच के पहले मिनट में ही गोल किया था. जर्मनी की ओर से Timur Oruz ने ये फील्ड गोल किया, जिसके बाद जर्मनी 1-0 से आगे हो गई थी। टीम इंडिया के पास जवाबी हमला करने का मौका था, लेकिन वो चूक गई। भारत को 5वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला था। लेकिन रुपिंदर पाल सिंह गोल करने में नाकाम रहे। रुपिंदर निराश नजर आए. वह इंजेक्शन से खुश नहीं दिखे।
दूसरे क्वार्टर में 3-1 से पिछड़ने के भारत ने जबरदस्त वापसी की और लगातार 4 गोल दागे। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह ने 17वें और 34वें, हार्दिक सिंह ने 27वें, हरमनप्रीत सिंह ने 29वें और रुपिंदर पाल सिंह ने 31वें मिनट में गोल किया। हालांकि चौथे क्वार्टर में जर्मनी ने एक और गोल दागा और स्कोर 5-4 कर दिया था।
मैच के गोल
भारत
- सिमरनजीत सिंह : 17वें और 34वें मिनट में
- हार्दिक सिंह : 27वें मिनट में
- हरमनप्रीत सिंह : 29वें मिनट में
- रविंद्र पाल सिंह : 31वें मिनट में
जर्मनी
- ओरुज : दूसरे मिनट में
- वेलेन : 24वें मिनट में
- फुर्क : 25वें मिनट में
- विंडफेडर : 48वें मिनट में
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- आर्थिक रूप से कमजोर अग्रवाल बेटियों की शादी में अब 51 हजार की मदद, जयपुर में नई पहल का आगाज
- चार साल में 14,500 मरीजों तक पहुंची होम्योपैथी की सेवा, अब 70+ उम्र वालों के लिए रजिस्ट्रेशन भी मुफ्त
- राजस्थान चैम्बर में ‘प्रोजेक्ट ग्रीन टुमॉरो’ का आगाज़: उद्योग और व्यापार जगत ने लिया हरित कल का सामूहिक संकल्प
- खेत से कार्बन उत्सर्जन घटाने की चुनौती, वैज्ञानिकों ने बताया कैसे बदलेगा खेती का तरीका
- राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जिला जज कैडर के सीनियर जजों के रातों-रात तबादले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती
- खेत से कमाई का नया रास्ता, MPUAT के मशरूम स्टॉल पर उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों ने भी जाना उत्पादन का तरीका
- भरतपुर: विप्र महासभा की बैठक में उठी समाज की बहन-बेटियों की सुरक्षा की आवाज, दहेज जैसी कुरीतियों पर बनी रणनीति
- राजस्थान पुलिस बेड़े में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 IPS अधिकारियों के तबादले, जयपुर कमिश्नरेट से जिलों तक बदले कप्तान
- रस्सी खोली तो उठाया डंडा और टूट पड़ा परिवार पर… मां, नाना-नानी समेत 4 की हत्या; अमोदा की घटना ने दहला दिया
1972 के बाद पहली बार पूल लेग में 4 मैच जीते थे
टीम इंडिया ने 1972 के बाद पहली बार टोक्यो में पूल स्टेज में 4 या इससे ज्यादा मुकाबले जीते थे। 1972 ओलिंपिक में भारत ने पूल स्टेज में 7 में से 5 मैच जीते थे। इसके बाद 2016 ओलिंपिक तक भारत ग्रुप स्टेज में 3 से ज्यादा मैच नहीं जीत पाया। 1984 से 2016 तक तो भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में कभी 2 से ज्यादा मैच नहीं जीत पाई थी।
पुरुष हॉकी में भारत ने 8 गोल्ड मेडल जीते हैं
भारत ने ओलिंपिक में सबसे ज्यादा मेडल पुरुष हॉकी में जीते हैं। टीम ने 1928, 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964 और 1980 ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा 1960 में सिल्वर और 1968,1972 और 2021 (टोक्यो ओलिंपिक 2020) में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।
