आगरा
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक लोमहर्षक वारदात सामने आई है। यहां तंत्र-मंत्र के लिए तीन साल के एक बच्चे की बलि दे दी गई और शव को जंगल किनारे तीन फ़ीट गहरे गड्ढे में दफना दिया गया। अभी बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बच्चे के शव को लाल कपड़ों में लपेटा गया था। मौके से तंत्र-मंत्र का सामान, फावड़ा और चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आसपास के थानों से गुमशुदगी के बारे में सूचना मांगी है।
घटना आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव जोधपुरा के पास चंबल के बीहड़ की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मासूम बच्चे को गड्ढा खोदकर दफनाया गया है। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार दोपहर बाद एक ऑटो से महिला और तीन व्यक्ति आए थे। ऑटो को गांव से कुछ दूरी पर खड़ा करके हाथों में सामान लेकर वे सब जंगलों की तरफ गए।
तंत्र मंत्र का सामान बीहड़ में ही फेंक कर भाग गए
चंबल के बीहड़ के किनारे इन अज्ञात लोगों ने फावड़े से गड्ढा खोदकर तंत्र-मंत्र किया और बाद में गड्ढे को पूरी तरह से बंद कर सामान आदि बीहड़ में ही फेंक कर ऑटो में सवार होकर भाग गए। इसके बाद जंगल में पशु चरा रहे ग्रामीणों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने देखा कि वहां एक गड्ढे के पास अगरबत्ती, सिंदूर, नींबू, खून से सना चाकू, फावड़ा पड़ा था। इसके बाद ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका से पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गड्ढा खुदवाया तो सबकी आंखें दहशत के कारण फटी रह गईं। गड्ढे के अंदर तीन साल के मासूम बच्चे का शव दफन था। पुलिस ने तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसएसपी मुनिराज ने कहा कि अभी बच्चे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आरोपियों के बारे में सुराग ढूंढे जा रहे हैं। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, GPF पर कितना ब्याज मिलेगा? सरकार ने जारी किया आदेश
- भरतपुर में ₹4.25 करोड़ के पार्क का ये हाल! कुंड में जलकुंभी, लाइटें बंद और ट्रैक अधूरा
- योगीराज का मास्टरस्ट्रोक: माफिया अतीक के ‘कसारी-मसारी’ गढ़ का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘श्रीकृष्ण पुरी’
- पंच, ब्लॉक और किक से जवाब देंगी बेटियां, उच्चैन कन्या कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण शुरू
- सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी पर भड़के CJI: ‘न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश न करें, आचरण पर देना होगा स्पष्टीकरण’
- राजस्थान में 21 सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारियों को स्थायी नियुक्ति, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश | यहां देखें पूरी लिस्ट
- खौफनाक वारदात: सरपंची के जुनून में अंधा हुआ पिता, चुनाव लड़ने से रोकने पर बेटे और बहू को बोलेरो से कुचला
- UP News: स्कूल में हेडमास्टर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं तो ध्यान दें, वेतन को लेकर आया नया आदेश | 5 साल का अनुभव जरूरी
- रॉक क्लाइम्बिंग से रिवर क्रॉसिंग तक… एमपीयूएटी की छात्राओं ने साहसिक शिविर में दिखाया दम
