भरतपुर
भरतपुर जिले में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की एक शाखा में चोरों ने सेंध लगा दी और तिजोरी के ताले भी काट दिए, लेकिन उनसे तिजोरी नहीं खुल पाने से वे कैश नहीं जा सके। सुबह जब कर्मचारी बैंक पहुंचे तो उन्हें घटना का पता लगा।
सेंधमारी की यह घटना भरतपुर जिले की बयाना तहसील के गांव बीरमपुरा स्थित बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक की शाखा में हुई। चोर बैंक की दीवार में बड़ा सा सूराख कर दाखिल हो गए और तिजोरी के ताले ग्राइंडर से काट डाले। लेकिन लेकिन वह तिजोरी के सेंट्रल लॉक को नहीं तोड़ पाए। इससे उनसे तिजोरी नहीं खुल पाई।
जब चोरों बैंक की तिजोरी से कैश ले जाने में नाकाम रहे तो वे बैंक के सीसीटीवी कैमरे, DVR, प्रिंटर, कंप्यूटर के CPU ले गए। सुबह जब बैंक के कर्मचारी बैंक पहुंचे तो उन्होंने बैंक के अंदर सामान बिखरा देखा जिसके बाद उन्होंने बयाना थाने को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। बैंक के मैनेजर बलराज सिंह का कहना है कि तिजोरी में रखी रकम पूरी तरह से सुरक्षित है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर का ‘अपना घर’ अब बिहार में भी बनेगा सहारा | 4 शहरों में खुलेंगे सेवा केंद्र, मॉडल देखने पहुंच रहा सरकारी दल
- भरतपुर की सड़कों पर उतरी पर्यावरण की ‘हरी सेना’ | 9 झांकियां, गौरैया बचाओ अभियान और हजारों कदमों ने दिया बड़ा संदेश
- लैंड पूलिंग पर किसानों का बड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय में गरमाई बैठक | 12 गांवों के किसान आमने-सामने, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बैंक में CBI का ‘जाल’… रिश्वत का पूरा खेल ध्वस्त | नोट हाथ में लेते ही ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र रंगे हाथ दबोचे गए
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- अब AI बताएगा कौन बनेगा अगला स्टार | श्रेयस अय्यर जुड़े इस क्रिकेट प्लेटफॉर्म से, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा सीधा मौका
- केक नहीं, पेड़ लगाओ | MPUAT के छात्रों को मिला पर्यावरण बचाने का अनोखा मंत्र, जन्मदिन पर वृक्षारोपण का आह्वान
- मीटर उठा ले गए, फिर मांगे 25 हजार | ACB ने रिश्वत के खेल का किया ‘पावर कट’, JVVNL के AEN समेत दो गिरफ्तार
- रेगिस्तान में पानी बचाने की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान | एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह धाकड़ को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
