नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी वकीलों के रवैये पर नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि या तो ये पेश नहीं होते, पेश हुए तो सुनवाई टालने को कहते हैं। मामला मध्यप्रदेश से जुड़ा हुआ है जिसमें एक मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश के सरकारी वकीलों का जिक्र करते हुए ये टिप्पणी की।
चीफ जस्टिस एन. वी. रमना की पीठ ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई और यह कहना पड़ा कि ठीक है फिर हम मुख्य सचिव को तलब कर लेते हैं। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से पेश वकील ने बिना शर्त माफी मांगी। पीठ ने कहा, अब मध्य प्रदेश के किसी मामले की सुनवाई तभी होगी, जब एडवोकेट जनरल खुद जिरह करें।
दरअसल सुनवाई की प्रक्रिया शरू होते ही सरकारी वकील ने सुनवाई टालने का आग्रह कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इससे चीफ जस्टिस नाराज हो गए और कहा, “मध्य प्रदेश राज्य इतना खराब है कि वहां के वकील कभी किसी केस की सुनवाई में कोर्ट की मदद नहीं करते। या तो अदालत आते नहीं और आते हैं तो सुनवाई टालने का आग्रह करते हैं।’
कोर्ट रूम लाइव
सीजेआई: एमपी सरकार की ओर से कितने स्टैंडिंग काउंसिल हैं?
सरकारी वकील: मुझे नहीं पता। मैं पैनल काउंसलर हूं।
सीजेआई: आपको केस कौन असाइन करता है? कोर्ट नोटिस कौन रिसीव करता है?
सरकारी वकील: मेरे पास इसकी जानकारी नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट: हम मुख्य सचिव को तलब करते हैं। वही राज्य सरकार के बचाव में दलीलें देंगे।
सरकारी वकील: माई लॉर्ड, समय दीजिए। हम स्टैंडिंग काउंसिल को उपस्थित होने को कहते हैं।
सीजेआई: बहुत समय दे चुके। राज्य सरकार के 20-30 वकील होते हैं और कोई पेश न हो, यह आश्चर्यजनक है।
वकील: माई लॉर्ड यह जानकारी मेरे पास नहीं है।
सीजेआई: इसी केस में नहीं, मध्यप्रदेश के कई केस का यही हाल है। हमें सरकारी वकीलों से मदद नहीं मिलती। हम मुख्य सचिव को बहस करने को कहेंगे। अब यही एक तरीका बचा है।
वकील: मैं अपने व्यवहार के लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं।
सीजेआई: हम आपके स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हैं। अब एडवोकेट जनरल पेश हों तभी सुनवाई करेंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- एमपीयूएटी से उठी नशामुक्त भारत की हुंकार, मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ, PM मोदी का संदेश बना अभियान की ताकत
- Friendship Day पर प्रकृति से निभाई दोस्ती, कोटा में सैकड़ों पौधों के साथ लिया हरियाली का संकल्प
- ‘एक घंटे में खत्म कर दूंगा…’ और फिर बेटी के सामने मां को मार दी गोली | थप्पड़ से तिलमिलाए युवक ने दिनदहाड़े बरसाई गोली
- बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, गहरे गड्ढों में डूबा रास्ता| जेई पर लापरवाही के आरोप, गुप्तेश्वर महादेव जाने वाले श्रद्धालु भी परेशान
- राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | पदोन्नति के बाद इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किए आदेश
- हरियाणा BJP की नई टीम का ऐलान | संगठन में बड़ा फेरबदल, 36 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां, देखें पूरी सूची
- ’91 रिसर्च प्रोजेक्ट, 58 पेटेंट और 12 नई फसल किस्में’ | मुख्यमंत्री के सामने MPUAT ने गिनाईं उपलब्धियां, किसानों के लिए गिनाए बड़े नवाचार
- अयोध्या मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे रूम में मिला ‘बम बनाने का ब्लूप्रिंट’ | दराज से निकले संदिग्ध दस्तावेज़ ने मचाया हड़कंप, छात्र समेत 3 से पूछताछ
- वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा ने ‘शब्द प्रवाह’ की पांडुलिपि संत चरणों में की समर्पित
