जयपुर
राजस्थान में कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेड्स की किल्लत होने लगी है। इसके लिए जिलेवार कमेटी बनाई गई है। राज्यभर में मरीजों का इलाज कर रहे सरकारी और निजी चिकित्सालयों में उपलब्ध बेड के संबंध में ऑनलाइन पोर्टल covidinfo.rajasthan.gov.in पर बेड्स की लाइव स्थिति देख सकते हैं।
इस लाइव पोर्टल के माध्यम से सभी अस्पतालों में सामान्य बेड, ऑक्सीजन युक्त बेड, आईसीयू में वेंटिलेटर और वेंटिलेटर के बिना उपलब्ध बेड की स्थिति आसानी से मिल सकती है। इस पोर्टल पर प्रत्येक हॉस्पिटल के जिला स्तर पर इंचार्ज और संबंधित जिले के इंचार्ज और कंट्रोल रूम के नंबर भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
स्वास्थ्य भवन में हेल्प डेस्क शुरू
राजस्थान में कोविड पेशेंट्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए जयपुर के स्वास्थ्य भवन में चिकित्सा मंत्री हेल्प डेस्क (कोविड-19) कंट्रोल रूम की शुरुआत की गई। प्रदेश का कोई भी व्यक्ति 0141-2225624 या 2225000 पर फोन कर सकता है। हेल्प डेस्क का संचालन राउंड द क्लॉक तीन पारियों में होगा। यहां शिकायत का रजिस्ट्रेशन कर उसे जल्द दूर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
- राजस्थान की सियासत में भूचाल: 37 में से 24 जिला प्रमुखों पर कांग्रेस का कब्जा, खुद CM के गढ़ में भी ढहा कमल; भजनलाल की लीडरशिप पर सवाल
- CM के गृह जिले में BJP को करारा झटका, भरतपुर में कांग्रेस ने छीन ली जिला प्रमुख की कुर्सी, 17 वोट लेकर रेणु वाला बनीं विजेता
- बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुईं तुहिया की बेटियां, छात्राओं ने ली शपथ; कहीं भी ऐसी शादी हो तो तुरंत करें 1098 पर कॉल
- टेबल टेनिस में जयपुर का दबदबा, भरतपुर में खिलाड़ियों पर हुई ट्रॉफियों की बरसात; इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
- जिला परिषद पर कब्जे की सियासत, कांग्रेस नेताओं के प्रतिष्ठानों पर पहुंचीं सरकारी टीमें, बयाना के रीको में दो दिन से डेरा
