अलीगढ़
उत्तरप्रदेश (UP) के अलीगढ़ (Aligarh) में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर बुधवार आधी रात के बाद करीब एक बजे भयानक हादसा हो गया। ट्रक और डबल डेकर बस भीषण टक्कर हो गई जिसमें पांच लोगों की जान चली गई और 15 लोग घायल हो गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि बस में लाशें जहां के तहां फंसी रह गईं। बस में सवार लोग खिड़कियां तोड़कर बाहर निकल सके। जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त सभी यात्री गहरी नींद में थे। अचानक एक जोरदार झटका लगा। आगे की सीटों पर बैठे लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पीछे बैठे लोगों की चोट आई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
CBSE Date Sheet 2025: 10वीं-12वीं एग्जाम की डेट शीट जारी | यहां देखें पूरा टाइम टेबल
हादसा टप्पल थाना इलाके के यमुना एक्सप्रेस-वे 56 नंबर पर हुआ। डबल डेकर बस बीयर की बोतलों के स्क्रैब से भरे ट्रक में पीछे से जा घुसी। जिसके चलते बस के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद यात्रियों में कोहराम मच गया। हादसे में 5 यात्रियों की जान चली गई, करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में पांच महीने का बच्चा, एक महिला, 3 पुरुषों समेत 5 लोगों की हुई मौत हो गई। घायलों में 11 माह की बच्ची, एक छोटी लड़की, 5 वर्ष का बच्चा, 3 महिलाएं, 9 पुरुषों समेत 15 लोग शामिल हैं। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान पारुल (25), उसका पांच माह का बेटा आरोह, प्रतापगढ़ के हसमुख सरोज और दो अज्ञात के रूप में हुई है।
हादसे के बाद मृतकों की लाशें बस में जहां के तहां फंसी रह गईं। बस में सवार लोग खिड़कियां तोड़कर बाहर निकल सके। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ के कृष्णा ट्रैवल्स की डबल डेकर बस दिल्ली से आजमगढ़ और मऊ के लिए जा रही थी। जैसे ही बस यमुना एक्सप्रेसवे पर पर 56 नंबर प्वाइंट पर पहुंची तो एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। बताया जा रहा है कि बस तेज गति से चल रही थी। अचानक ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक में टक्कर लगने के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
CBSE Date Sheet 2025: 10वीं-12वीं एग्जाम की डेट शीट जारी | यहां देखें पूरा टाइम टेबल
शिक्षा विभाग में 11911 कार्मिक प्रमोट | यहां जानें किन पदों पर कितने कर्मचारियों की हुई पदोन्नति
दिल्ली-NCR बना ‘गैस चैंबर’, बढ़ते प्रदूषण के बाद GRAP-4 लागू | जानें किन-किन चीजों पर लगा प्रतिबंध
BSNL ने लॉन्च की भारत की पहली Satellite-to-Device सर्विस, जानिए कैसे करेगी काम
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें