आगरा में खौफनाक मंजर; शादी वाले घर में सीढ़ियों के नीचे फंसी थीं दो महिलाएं, बचाने के लिए चीखती रहीं, जिंदा ही जल गईं | सिलेंडर में लीकेज से हादसा

आगरा 

उत्तरप्रदेश के आगरा जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। शादी वाले घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में भीषण आग लग गई जिससे उसमें हलवाई के साथ काम करने आईं दो महिलाएं  जिन्दा जल कर मर गईं। जबकि एक युवक गंभीर हालत में हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने किसी तरह सिलेंडर की आग बुझाई। दुर्घटना से शादी वाले घर में चीख पुकार मच गई।

मैं था हवा खोर…

हादसा आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के बाई का बाजार में  सुंदरवन कॉलोनी में हुआ। आग इतनी भीषण थी, कि तेजी से फैलने लगी। आग में दो महिलाएं और एक युवक बुरी तरह झुलस गए। दोनों महिलाओं की मौत हो गई, जबकि युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि सुंदरवन कॉलोनी के रहने वाले मदन कुमार के बेटे की लग्न आ रही थी। घर में खुशियों का माहौल था, पड़ोस के खाली मकान में हलवाई काम कर रहे थे। यहां पर सीढ़ियों के नीचे दोनों महिलाएं सब्जियां काट रहीं थीं। उसी समय हलवाई ने गैस चूल्हा जलाया, जिससे आग लग गई। आग की लपटें उठते ही अफरा-तफरी मच गई। घर की सीढ़ियों के नीचे दो महिलाएं आग की लपटों के बीच फंसी रह गईं। वह बचने के लिए चीखती रहीं। लेकिन कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया और जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दोनों महिलाएं जिन्दा जल कर मर गईं।

अब वकीलों को वरिष्ठता देने के प्रोसेस पर केंद्र सरकार ने जताया ऐतराज, ये बताईं बड़ी वजह

ऐसे हुआ हादसा
लोगों ने बताया कि हलवाई ने तीसरा चूल्हा जलाने के लिए सिलेंडर में रेगुलेटर कसा था। इस दौरान घर के जीने के नीचे हलवाई की हेल्पर लीला, शीला और बर्फी देवी बैठी हुई थी। युवक अलग काम कर रहे थे। रेगुलेटर कसने की वजह से सिलेंडर की पिन टूट गई। इससे गैस निकली। अन्य चूल्हे जले होने की वजह से गैस ने आग पकड़ ली। घर में आग का गोला बन गया।

इनकी हुई मौत
पुलिस के अनुसार आग में जलने से लीला पत्नी मान सिंह और शीला पत्नी सुरेश निवासी नगला बूढ़ी की मौत हो गई, जबकि कैलाशी नाम का युवक गंभीर रूप से जल गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंच गई।

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

मैं था हवा खोर…

अब वकीलों को वरिष्ठता देने के प्रोसेस पर केंद्र सरकार ने जताया ऐतराज, ये बताईं बड़ी वजह

भरतपुर में तीस लाख कैश से भरा SBI का ATM उखाड़ ले गए बदमाश

जिला जज की परीक्षा में बैठे 314 वकील, सभी हो गए फेल

वकील साहब! मेरी कोर्ट में ज्‍यादा स्मार्ट मत बनिये, आप मुसीबत में पड़ जाएंगे | सुप्रीम कोर्ट में जज ने क्यों लगाई लताड़; जानिए यहां

ऐसा शातिर चोर जो दो महीने तक जज की कुर्सी पर बैठकर सुनाता रहा फैसला। आप भी जानिए इसका दिलचस्प किस्सा, रह जाएंगे दंग

अब बत्तीसी नहीं अट्ठाईसी बोलिए, घट रहे हैं दांत और गायब हो रही है अक्ल दाढ़ | एक स्टडी में खुलासा

7th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर, जारी हुए AICPI के ताजा आंकड़े, अब इतना बढ़ जाएगा DA